होम / बिजनेस / भारत आ रहे हैं दूसरी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी के CEO, आखिर क्‍या है प्‍लान

भारत आ रहे हैं दूसरी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी के CEO, आखिर क्‍या है प्‍लान

पिछले साल पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान इस कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री से बात की थी. इस मुलाकात के बाद उन्‍होंने एक बयान भी जारी किया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नडेला अगले महीने भारत आ रहे हैं. माना जा रहा है कि वो यहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जुड़े स्‍टार्टअप के मालिकों से मुलाकात कर सकते हैं. नडेला 7 और 8 फरवरी को भारत में रहेंगे. वो यहां मुंबई और बेंगलुरु में कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं. 

नडेला के विजिट से भारत को क्‍या होगा फायदा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सत्‍य नडेला अपने इस दौरे में दो दिन भारत में रहने वाले हैं. सत्‍य नडेला के दो दिन के भारत दौरे को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के इंडिया हेड पुनीत चंडोक ने एक इंटरनल मेल में कहा है कि उनका ये दौरा कंपनी का भारत में टेक्‍नोलॉजी विस्‍तार के कमिटमेंट को दिखा रहा है. उन्‍होंने कहा कि एआई इसमें बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि हम भारत और एशिया को एआई के क्षेत्र में तेजी से उभरते बाजार के तौर पर विकसित करेंगे. 

पिछले साल पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात 
इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्‍योंकि पिछले साल जून 2023 में जब पीएम मोदी अमेरिका गए थे उस वक्‍त सत्‍य नडेला से उनकी कई मसलों को लेकर बातचीत हुई थी. अकेले सत्‍य नडेला नहीं बल्कि एप्‍पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सुंदर पिचई से भी उनकी मुलाकात हुई थी. उस वक्‍त नडेला के ऑफिस की ओर से पीएम के साथ हुई इस मीटिंग को लेकर स्‍टेटमेंट भी जारी किया गया था. इस बयान में टेक्‍नोलॉजी और भारत की क्षमताओं के बारे में बात की गई थी. इस बयान में उन्‍होंने भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहे स्‍टॉर्टअप सिस्‍टम को सराहा था. 

इन स्‍टार्टअप से हो सकती है मुलाकात 
अपने इस दौरे में सत्‍य नडेला की भारत के एआई क्षेत्र में काम कर रहे स्‍टॉर्टअप के साथ मुलाकात हो सकती है. इनमें LightSpeed और Peak XV प्रमोटेड Sarvam और भाविष अग्रवाल द्वारा प्रमोटेड AI स्‍टार्टअप Krutrim और कई अर्ली स्‍टेज स्‍टॉर्टअप से भी नडेला बेंगलुरु और मुंबई में मुलाकात कर सकते हैं. 
 
ये भी पढ़ें: Adani Green Energy ने फंडिंग के जरिए जुटाए इतने सौ करोड़ रुपये, ये करने जा रही है कंपनी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago