✕

होम / बिजनेस / 2024 में कंपनियों ने IPO के जरिए जुटाए गए ₹1.6 लाख करोड़, क्या नए साल में टूटेंगे रिकॉर्ड?

2024 में कंपनियों ने IPO के जरिए जुटाए गए ₹1.6 लाख करोड़, क्या नए साल में टूटेंगे रिकॉर्ड?

भारतीय शेयर बाजार में IPO के जरिए फंड जुटाने में कंपनियों ने एक और उपलब्धि हासिल की है. कंपनियों ने 2024 में IPO से रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में IPO के जरिए फंड जुटाने में कंपनियों ने एक और उपलब्धि हासिल की है. कंपनियों ने 2024 में IPO से रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. जबकि अगले साल के लिए पाइपलाइन में और भी कई आईपीओ हैं. इस साल हुंडई मोटर इंडिया का ऐतिहासिक आईपीओ आया, जो देश के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ था, जिससे 27,870 करोड़ रुपये जुटाये गये. 2024 में अलग-अलग मार्केट कैप वाली लार्ज, मिड और स्मॉल कंपनियों ने आईपीओ रूट का लाभ उठाया. एवरेज इश्यू साइज 2023 में 867 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 1,700 करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

दिसंबर में आए 15 आईपीओ

इस साल अकेले दिसंबर में कम से कम 15 आईपीओ लांच हुए. आनंद राठी एडवाइजर्स के डायरेक्टर एंड हेड (ECM), निवेश बैंकिंग वी. प्रशांत राव ने कहा ''बढ़ती रिटेल भागीदारी, मजबूत होमेस्टिक इन्फ्लो और एफपीआई की सक्रिय भागीदारी, प्राइवेट कैपेक्स में बढ़ोतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख सेक्टर्स पर सरकार के रणनीतिक फोकस ने सामूहिक रूप से भारत में फंड जुटाने की गति के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है.''

नए साल में बनेगा रिकॉर्ड

मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि नए साल में फंड जुटाने की गति में और तेजी आने की उम्मीद है, जो संभवतः 2024 के रिकॉर्ड आंकड़ों को पार कर जाएगी. इक्विरस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इक्विटी कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख मुनीश अग्रवाल ने कहा ''75 आईपीओ दस्तावेजों के आधार पर, जो एप्रूवल/मार्केटिंग और डील पाइपलाइंस के अलग- अलग स्टेज में हैं, हम उम्मीद करते हैं कि 2025 में इश्यूएंस एक्टिविटी 2.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगी.''

2025 आएंगे कई बड़े IPO

अगले साल के लिए आईपीओ पाइपलाइन में एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रस्तावित ₹12,500 करोड़ का इश्यू, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का 15,000 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का 9,950 करोड़ रुपये का इश्यू शामिल है. एक्सचेंजों के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2024 में 90 मेडियन पब्लिक इश्यू लॉन्च किए गए, जिनसे कुल 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए. इसमें 23-24 दिसंबर को समाप्त होने वाले आठ आईपीओ शामिल हैं. इसके अलावा, यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 दिसंबर को खुलने वाला है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago