✕

होम / बिजनेस / 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियों ने लगाया शतक, पिछले साल थी इतनी

1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियों ने लगाया शतक, पिछले साल थी इतनी

इस साल इस क्‍लब में 29 कंपनियां शामिल हुई हैं. कंपनियों को इस ऊंचाई तक पहुंचने में बाजार ने बड़ी मदद की है. अब तक सेंसेक्‍स 80 हजार को पार कर गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं के मुकाबले भारत की अर्थव्‍यवस्‍था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. ये सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं दिख रहा है बल्कि कई और फ्रंट भी इसका असर नजर आ रहा है. इसी का नतीजा है कि भारत में 1 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियों की संख्‍या 100 को पार कर गई हैं. इसके पीछे जो सबसे बड़ी वजह है वो है सेंसेक्‍स से लेकर निफ्टी में आई तेजी, जिसका सीधा असर कंपनियों के मार्केट कैप पर पड़ा है. 

महज 6.5 महीने में 10,000 अंकों का रिकॉर्ड उछाल
शेयर बाजार में सेंसेक्‍स की ग्रोथ पर नजर डालें तो मौजूदा समय में ये 80 हजार के निशान पर कारोबार कर रहा है. पिछले साल दिसंबर 2023 में 70,000 के स्तर पर पहुंचने के बाद, सेंसेक्स ने महज 6.5 महीने में 10,000 अंक की रिकॉर्ड तोड़ रैली पूरी की है. यह उपलब्धि 3 जुलाई 2024 को हासिल हुई जब सेंसेक्स पहली बार 80,000 के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया. इसका सीधा फायदा कंपनियों के मार्केट कैप को मिला और वो ऐसी कंपनियों का नंबर 100 पार कर गया जिनका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ है. 

ये भी पढ़ें: SBI के इन बॉन्‍ड को लेकर CRISIL और CARE ने जारी की रेटिंग, क्‍या आपने भी लगाया है पैसा?

2024 में 29 कंपनियां हुई शामिल
इस साल 1 लाख करोड़ के मार्केट कैप में 29 कंपनियां शामिल हुई हैं. इस साल से पहले तक ऐसी कंपनियों की संख्‍या 74 हुआ करती थी लेकिन इस साल इसमें 29 कंपनियों का इजाफा हुआ है. हालांकि बाजार के उतार चढ़ाव के बीच कई कंपनियां ऐसी भी रही हैं जिन्‍हें 1 लाख करोड़ रुपये से बाहर जाना पड़ा है. ऐसी कंपनियों की संख्‍या 2 है जबकि 1 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली संख्‍या 101 हो गई है. जिन दो कंपनियों को 1 लाख करोड़ से बाहर होना पड़ा उनमें अडानी टोटल गैस और श्री सीमेंट शामिल है. इन दोनों कंपनियों के शेयरों में कमी देखने को मिली जिसका असर मार्केट कैप पर हुआ. 

1 लाख करोड़ के ग्रुप में शामिल हुई ये कंपनियां 
बाहर होने वाली कंपनियों से अलग जो 1 लाख करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई हैं उनमें आरवीएनएल, मझगांव डाक शिपबिल्‍डर्स, संवर्धन मदरसन इंटरेनशनल, कमिंस इंडिया और इंडस टावर जैसी कंपनियां शामिल हैं. 2024 में इन कंपनियों की मार्केट वैल्‍यू डबल हो चुकी है. इन कंपनियों के शेयरों के भाव 174 प्रतिशत तक बढ़े हैं. इनके अतिरिक्‍त एबीबी इंडिया, वोडाफोन आइडिया, वेदांता, सोलर इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी, जाइडस लाइफसाइंसेज, बॉश, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) और मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा) शामिल हैं. इनके शेयरों में इस साल अब तक 50 से 90 फीसदी की तेजी आई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.