✕

होम / बिजनेस / आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, बढ़ सकते हैं CNG के दाम, जानिए क्यों?

आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, बढ़ सकते हैं CNG के दाम, जानिए क्यों?

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब सरकार के एक फैसले के बाद सीएनजी के दाम भी बढ़ सकते हैं. इसका आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आपके पास भी सीएनजी (CNG) कार है या आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है. दरअसल, सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे आने वाले दिनों में सीएनजी के दाम बढ़ सकते हैं. ऐसे में अब आपके ऊपर महंगाई का बोझ पहले से ज्यादा बढ़ सकता है. तो चलिए जानते हैं सीएनजी की कीमत कितनी और क्यों बढ़ने जा रही है?
 

इतने बढ़ सकते हैं दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएनजी के दाम में 5 से 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो सकती है. दरअसल, शहरी गैस वितरण कंपनियों के सस्ती गैस के आवंटन में 20 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है, उसकी भरपाई कंपनियों को अधिक महंगी आयातित एलएनजी से करनी होगी. अगर गैस कंपनियों के मौजूदा प्रॉफिट एंड मार्जिन को बनाए रखना है, तो उन्हें सीएनजी की कीमत में 5 से 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं.

विदेशी से आयात करनी पड़ सकती है सीएनजी 
जानकारी के अनुसार अभी इन कंपनियों को घरेलू सस्ती गैस की सप्लाई में एक फिक्स कोटा मिलता है, जिसमें से सरकार ने पांचवे हिस्से के बराबर तक की कटौती कर दी है. ऐसे में अब इन कंपनियों की निर्भरता विदेश से आयात की जाने वाली महंगी सीएनजी गैस पर बढ़ जाएगी और अंतत: बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों से ही वसूला जाएगा.

सरकार ने घटाई सस्ती घरेलू गैस की सप्लाई 
आईजीएल के अनुसार कंपनी को सरकार से निर्धारित कीमत यानी 6.5 डॉलर प्रति एमबीटीयू पर सीएनजी की सप्लाई मिलती है. घरेलू गैस की ये सप्लाई बिक्री की मात्रा को पूरा करने के लिए दी जाती है. ऐसे में उसे होने वाली सस्ती घरेलू गैस की सप्लाई में करीब 21 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं, नोडल एजेंसी गेल (इंडिया) लिमिटेड को दी जाने वाली घरेलू गैस की मात्रा में भी बड़ी कमी आई है. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की सप्लाई अब 20 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है. इस कमी को पूरा करने के लिए कंपनी कई विकल्पों पर गौर कर रही है. बताया जा रहा है कि सस्ती गैस में आई कमी की भरपाई के लिए कंपनियों को अब महंगी आयातित गैस खरीदनी होगी. इससे मार्केट में सीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं.

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव तक टल सकता है फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएनजी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पूरे होने तक टाल सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी सेल करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और मुंबई जैसे क्षेत्र में सीएनजी डिस्ट्रिब्यूट करने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने स्टॉक मार्केट को जानकारी दी है कि घरेलू स्तर पर प्रोड्यूस होने वाली गैस की सप्लाई में कटौती कर दी गई है. ये गैस इंपोर्ट की जाने वाली गैस के मुकाबले उन्हें आधी कीमत पर उपलब्ध थी.
 

इसे भी पढ़ें-भारतीय मार्किट में ये दो दिग्गज कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी अपनी नई सेडान, जानिए कितनी होगी कीमत?

 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago