✕

होम / बिजनेस / चलिए महंगाई के मौसम में कुछ तो सस्ता हुआ...सिलेंडर के दाम घटे

चलिए महंगाई के मौसम में कुछ तो सस्ता हुआ...सिलेंडर के दाम घटे

हर तरफ जहां दाम बढ़ने की खबर सामने आ रही है. वहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के मौसम में दाम घटने की खबर सामने आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती की है. जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट और होटल आदि में होता है. इसके महंगा होने पर बाहर खाना-पीना महंगा हो जाता है, लेकिन क्रूर सच्चाई यह है कि कीमत घटने पर चढ़े दाम वापस नीचे नहीं आते. बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कमी की उम्मीद काफी समय से की जा रही है.  

अब इतने ही गए हैं दाम
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ऑफ इंडिया (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, नए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू हो गए हैं. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. इसी के तहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 30 रुपए तक सस्ता कर दिया है. अब दिल्ली में इसके दाम 1646 रुपए, कोलकाता में 1756 रुपए, मुंबई में 1598 रुपए और चेन्नई में यह सिलेंडर 1809 रुपए का हो गया है. 

इस पर नहीं मिली राहत
कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए बनी हुई है. हालांकि, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में घरेलू सिलेंडर सस्ता मिलता है. दिल्ली में इसकी कीमत 603 रुपए है. कॉमर्शियल के दामों में हर थोड़े अन्तराल में बदलाव होता रहता है, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों से कम्पनियां कम छेड़छाड़ करती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इस पर कुछ राहत मिली थी. 

पहले कम हुए थे 72 रुपए
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटाए थे. उस समय दिल्ली में इसकी कीमत 1676 रुपए, कोलकाता में 1787 रुपए, मुंबई में 1629 रुपए और चेन्नई में 1840.50 रुपए थी. अब एक जुलाई को इसमें और 30 रुपए की कमी कर दी गई है. उधर, पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि घाटे का रोना-रोने वालीं तेल कंपनियां अब मुनाफे में आ चुकी हैं. हालांकि, अभी तक न सरकार और न ही कंपनियों ने दाम घटाने की कोई संकेत दिए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.