होम / बिजनेस / Vodafone Idea का कलेक्शन हुआ बेहतर, क्या सुधर रही है कंपनी की हालत?

Vodafone Idea का कलेक्शन हुआ बेहतर, क्या सुधर रही है कंपनी की हालत?

यह भी बताया है कि कंपनी द्वारा अपने पिछले बकाये के भुगतान के साथ कंपनी के मासिक बिल का भुगतान भी किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुसीबतों का सामना कर रही टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) को लेकर इस वक्त एक काफी महत्त्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. हाल ही में इंडस टावर (Indus Tower) ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके सबसे बड़े कस्टमर्स में से एक वोडाफोन आईडिया की कलेक्शन पहले से बेहतर हुई है और इंडस टावर का मानना है कि आने वाले समय में टेलिकॉम कंपनी अपने मासिक बिल को क्लियर करती रहेगी. 

Indus Tower ने दी जानकारी
अपने पिछले बकाये की पूर्ती के लिए जनवरी में वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) ने इंडस टावर (Indus Tower) को 300 करोड़ रुपयों का भुगतान किया था और कंपनी द्वारा इस भुगतान की पहचान अक्टूबर-दिसंबर के बीच की गई थी. इंडस टावर (Indus Tower) ने साथ ही यह भी बताया है कि कंपनी द्वारा अपने पिछले बकाये के भुगतान के साथ कंपनी के मासिक बिल का भुगतान भी किया गया था. लेकिन कंपनी के बारे में बात करते हुए इंडस टावर ने टेलिकॉम ऑपरेटर का नाम नहीं लिया. इंडस टावर के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रचुर साह ने अक्टूबर से दिसंबर के बीच हुई कमाई के बारे में बात करते हुए कहा था कि वित्त वर्ष 24 के तीसरे क्वार्टर के दौरान हमारे सबसे प्रमुख कस्टमर्स में से एक (Vodafone Idea) से हमारी कलेक्शन बेहतर हुई है और पिछले बकाये में से कुछ का भुगतान भी किया गया है. 

Indus Tower और Vodafone Idea
प्रचुर साह ने हाल ही में इंडस टावर में अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है और उनका कहना है कि हम लगातार अपने कस्टमर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें मासिक भुगतान के साथ-साथ पिछले बकाये के लिए भी भुगतान प्राप्त हो रहे हैं. 31 दिसंबर 2023 तक वोडाफोन आईडिया पर इंडस टावर्स का 5700 करोड़ रुपये बकाया है और इसके लिए कंपनी ने संदेहास्पद कर्ज का प्रावधान भी लगाया है. वित्त वर्ष 24 के तीसरे क्वार्टर के दौरान इंडस टावर ने वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) से संबंधित 64 करोड़ के कुल संदेहास्पद कर्ज के लिए शुद्ध प्रावधान लगाये थे जबकि इससे पिछले क्वार्टर के दौरान कंपनी द्वारा वोडाफोन आईडिया पर 130 करोड़ का प्रावधान लगाया गया था. अक्टूबर से दिसंबर क्वार्टर के बीच इंडस टावर को प्राप्त होने वाले ट्रेड में 2.7% की कमी आ गयी जिसके बाद कंपनी का कारोबार 6018 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया. 
 
यह भी पढ़ें: Aakash Institute को मिला नया इन्वेस्टर, नाम सुनकर हो जायेंगे हैरान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago