✕

होम / बिजनेस / एक कर्मचारी के लिए इस वजह विप्रो को 5 लाख डॉलर देगी कॉग्निजेंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक कर्मचारी के लिए इस वजह विप्रो को 5 लाख डॉलर देगी कॉग्निजेंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

WIPRO ने दिसंबर, 2023 में अपने पूर्व CFO जतिन दलाल के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. वह विप्रो की कारोबारी प्रतिद्वंद्वी कॉग्निजेंट में शामिल हो गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल भारतीय IT सेक्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का इधर से उधर जाना जारी रहा था. विप्रो (Wipro) समेत कई बड़ी कंपनियों ने कॉग्निजेंट (Cognizant) पर आरोप लगाया था कि वह उनके कर्मचारियों को अपनी ओर खींच रही है. विप्रो के साथ यह विवाद और ज्यादा गहरा गया था क्योंकि कंपनी के सीएफओ जतिन दलाल भी इस्तीफा देकर कॉग्निजेंट के साथ जुड़ गए थे. विप्रो ने इसे अनैतिक मानते हुए जतिन दलाल पर केस ठीक दिया था. अब इस मामले को निपटाने के लिए कॉग्निजेंट के बोर्ड ने जतिन दलाल को 505,087 डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) का भुगतान करने की मंजूरी दे दी है.

क्या कहा दोनों कंपनियों ने?

कॉग्ननिजेंट ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया, "समझौते की शर्तें गोपनीय हैं. किसी भी पक्ष द्वारा जिम्मेदारी स्वीकार किए बिना इसपर सहमति बनी है. इस समझौते से जतिन दलाल और विप्रो के बीच सभी लंबित विवादों का समाधान हो गया है. वहीं विप्रो के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ गोविल ने कहा कि कंपनी इस मामले को सुलझाकर खुश है. हमें खुशी है कि हमारे कॉन्ट्रकैट से जुड़े अधिकारों की रक्षा करते हुए इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है. हम जतिन को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

विप्रो ने बेंगलुरु कोर्ट में दाखिल किया था मुकदमा 

कॉग्निजेंट ने एसईसी (SEC) फाइलिंग में बताया कि यह समझौता किसी भी पक्ष द्वारा दायित्व स्वीकार किए बिना किया गया था. जतिन दलाल को दिए गए इस पैसे में विप्रो को दी जाने वाले राशि के अलावा उनके द्वारा खर्च की गई लीगल फीस भी शामिल है. विप्रो द्वारा बेंगलुरु के सिविल कोर्ट में केस दाखिल करने के बाद जतिन दलाल ने अदालत से मामले को मध्यस्थता में भेजे जाने का अनुरोध किया था.

जतिन दलाल दिसंबर 2023 में छोड़ी थी कंपनी 

विप्रो ने दिसंबर, 2023 में अपने पूर्व सीएफओ जतिन दलाल के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. वह विप्रो की कारोबारी प्रतिद्वंद्वी कॉग्निजेंट में शामिल हो गए थे. कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जतिन दलाल को 505,087 डॉलर का पेमेंट करने की मंजूरी दे दी है. यह पैसा जतिन दलाल विप्रो को चुकाकर केस का निपटारा करेंगे.

2002 से विप्रो में काम कर रहे थे जतिन दलाल 

विप्रो का दावा था कि कॉग्निजेंट में शामिल होकर जतिन दलाल ने नॉन कम्पीट और गोपनीयता एग्रीमेंट का उल्लंघन किया था. उनके कॉग्निजेंट में जाने से विप्रो को सीधा नुकसान उठाना पड़ा था. जतिन दलाल साल 2002 में विप्रो में शामिल हुए थे. वह अप्रैल, 2015 में कंपनी के सीएफओ बने और दिसंबर, 2019 में प्रेसिडेंट पद की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी संभाली थीं. दिसंबर, 2023 में वह विप्रो को झटका देते हुए कॉग्निजेंट के सीएफओ बन गए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.