होम / बिजनेस / न पेट्रोल के दाम घटे, न घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ; लेकिन इसकी जरूर बढ़ गईं कीमतें

न पेट्रोल के दाम घटे, न घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ; लेकिन इसकी जरूर बढ़ गईं कीमतें

महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है. हर दिन कुछ न कुछ महंगा होने की खबर सामने आ जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई की मार झेल रही जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पेट्रोल-डीजल और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी की आस लगाए बैठी जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. उसके लिए खाना पकाना और गाड़ी चलाना एक बार फिर से महंगा हो गया है. सरकारी कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस PNG की कीमतों में वृद्धि कर दी है. अब मुंबई में CNG 3.50 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 89.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है. वहीं, PNG 1.50 रुपए के इजाफे के साथ 54 रुपए प्रति घन मीटर हो गई है. नई दरें शुक्रवार की आधी रात से प्रभावी हो गई हैं.

चंद दिनों में दूसरी मार
बीते कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है जब MGL ने CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया है. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी के पीछे घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस के दाम में इजाफे का हवाला दिया है. बता दें कि केंद्र ने अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी. इसके पहले अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए गैस के दाम 110 फीसदी बढ़ाए गए थे.

अप्रैल में इतने थे दाम
CNG का इस्तेमाल वाहनों में होता है, इसका सीधा सा मतलब है कि बाहर आना-जाना महंगा हो जाएगा. इस साल अप्रैल में सीएनजी के दाम 60 रुपए प्रति किलो था, जबकि घरेलू रसोई गैस PNG 36 रुपए प्रति घन मीटर के भाव पर थी. MGL ने दावा किया कीमत बढ़ने के बावजूद महानगरों में सीएनजी अब भी पेट्रोल से करीब 42 प्रतिशत सस्ती है, जबकि पीएनजी के दाम एलपीजी से करीब 8 फीसदी कम हैं.

मोदी राज में कीमतों को लगे पंख
मोदी राज में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही घरेलू LPG के दामों में भी आग लगी हुई थी. लोगों को उम्मीद थी कि गैस कंपनियां एक नवंबर को होने वाली समीक्षा में दाम कुछ कम कर सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस बार भी केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई, लेकिन डोमेस्टिक LPG की कीमतों में कमी नहीं की गई. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर के दाम 1060 रुपए पहुंच चुके हैं. जबकि पेट्रोल 108 रुपए से ऊपर चल रहा है. 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

5 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago