होम / बिजनेस / महंगाई की मार: यहां फिर बढ़े CNG और PNG के दाम, चेक करें नए रेट 

महंगाई की मार: यहां फिर बढ़े CNG और PNG के दाम, चेक करें नए रेट 

महंगाई आम आदमी का पीछे छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. मुंबई में CNG और PNG के दामों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई की मार से परेशान आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. मुंबई में CNG और PNG एक बार फिर महंगी हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा, पाइप्ड नेचुरल गैस भी 4 रुपए प्रति यूनिट महंगी हो गई है. 

इस साल 5वीं बढ़ोत्तरी
मुंबई में इस साल यह पांचवी बार है जब CNG और PNG के दामों में इजाफा हुआ है. कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए बढ़ोतरी की है. Mahanagar Gas ने एक बयान में कहा कि गैस लागत में वृद्धि के कारण हमें यह फैसला लेना पड़ा है. अब CNG (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) की खुदरा कीमत 86 रुपए (प्रति किलोग्राम) और घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत 52.50 रुपए (प्रति यूनिट) तक हो गई है.

बढ़ रही मुश्किल
इससे पहले 12 जुलाई को मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय CNG के खुदरा मूल्य में 6 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले से ही आसमान पर पहुंच चुकी हैं. ऐसे में CNG और PNG के लगातार बढ़ते दाम आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

21 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

22 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.