✕

होम / बिजनेस / गुजरात में बनने वाली इस नई स्‍मॉर्ट सिटी का सीएम ने किया दौरा, ये है इसकी खास बात 

गुजरात में बनने वाली इस नई स्‍मॉर्ट सिटी का सीएम ने किया दौरा, ये है इसकी खास बात 

धोलेरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माणाधीन है और दिसंबर 2025 तक कार्गो आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा. हवाई अड्डा सालाना 300,000 यात्रियों और 20,000 टन से अधिक कार्गो को संभालेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जनवरी 2024 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण की तैयारी जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने हाल ही में ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट सिटी और इसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए धोलेरा एसआईआर का दौरा किया. धौलेरा में जहां एक्‍सप्रेस हाइवे बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पूरी स्‍मॉर्ट सिटी का भी विकास किया जा रहा है. इस स्‍मॉर्ट सिटी को रेल, एयर और सड़क से जोड़ने के लिए सभी साधनों का निर्माण किया जा रहा है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि यहां एक अंतराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है. 

4 लेन एक्‍सप्रेस वे की है ये खास बात 
धौलेरा में बनाया जा रहा ये 4 लेन एक्‍सप्रेस सीधे अहमदाबाद से जुड़ने जा रहा है. इसके 22.54 वर्ग किमी के एरिया को कवर करने वाली परियोजना के पहले चरण में लगभग 95 प्रतिशत काम को पूरा कर लिया गया है. सीएम भूपेन्‍द्र पटेल ने अपनी इस यात्रा में धोलेरा में बनने वाले उन्‍नत बुनियादी ढ़ाचे, यहां के स्‍ट्रैटजिक स्‍थान और तेजी से उभर रहे सेमीकंडक्‍टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों को लेकर ज्‍यादा जोर दिया है. 
इस शहर को विकसित भारत@2047 के लक्ष्य के अनुरूप धोलेरा को विश्व स्तरीय स्मार्ट औद्योगिक विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए शहर का बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है.

ये है यहां की खास बात 
अहमदाबाद से लगभग 100 किमी दक्षिण और गांधीनगर से 130 किमी दूर स्थित, धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) एक प्रमुख ग्रीनफील्ड औद्योगिक केंद्र बनने के लिए तैयार है. डीएसआईआर, अपने विश्व स्तरीय प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचे और कम बिजली टैरिफ के साथ इस जगह को पूरी तरह से गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए विकसित किया जा रहा है.
 इसका मकसद शहरी विकास के संदर्भ में उच्चतम गुणवत्ता वाले जीवन मानकों के साथ नए युग का शहर बनाना है. यह दुनिया के पहले कुछ शहरों में से एक है और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ग्रीन सिटी रेटिंग हासिल करने वाला भारत का पहला ग्रीनफील्ड शहर है.

बेहतरीन होने जा रही है यहां की कनेक्टिविटी 
धोलेरा औद्योगिक स्मार्ट सिटी  की कनेक्टिविटी को लेकर सरकार कई स्‍तर पर काम कर रही है. ये स्‍मॉर्ट शहर हवाई, सड़क, रेल और समुद्र के माध्यम से व्यापक कनेक्टिविटी का वादा करता है. अहमदाबाद के लिए अत्याधुनिक 4-लेन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है, जिसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है.  मेट्रो रेल निर्माण के लिए जमीन से जुड़े अधिकारों को भी हासिल कर लिया गया है.  मल्टी-मॉडल परिवहन प्रणाली में एक क्षेत्रीय माल गलियारा, सार्वजनिक परिवहन गलियारा, आंतरिक परिवहन, बस रैपिड ट्रांसपोर्ट (बीआरटी), और मास रैपिड ट्रांसपोर्ट (एमआरटी) शामिल हैं. भीमनाथ-धोलेरा माल रेल लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी गई है, जो डीएफसी के माध्यम से कुशल आवाजाही को बढ़ाएगी और बंदरगाहों को जोड़ेगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

21 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago