✕

होम / बिजनेस / आपके पास है Wipro का शेयर तो अभी संभालकर रखें, वजह ही कुछ ऐसी है!

आपके पास है Wipro का शेयर तो अभी संभालकर रखें, वजह ही कुछ ऐसी है!

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिली है. बीते 5 सत्रों में भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आपके पास दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयर हैं, तो उन्हें फिलहाल संभालकर रखने में ही भलाई है. दरअसल, विप्रो के शेयरों को ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने डबल अपग्रेड करते हुए इसकी रेटिंग अंडरपरफॉर्म से आउटपरफॉर्म कर दी है. ऐसे में आने वाले समय में विप्रो के शेयरों में उछाल आने की संभावना है. इसका असर अभी से दिखाई देना शुरू हो गया है. विप्रो के शेयर आज करीब ढाई प्रतिशत की तेजी के साथ 527.30 रुपए पर बंद हुए हैं. इंट्रा-डे में ये 4 फीसदी तक उछल गए थे. 

एक डील है इसकी वजह
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएलएसए ने विप्रो की रेटिंग को डबल अपग्रेड कर अंडरपरफॉर्म से आउटपरफॉर्म कर दिया है. इसी के साथ फर्म ने इसका टार्गेट प्राइज 431 रुपए से बढ़ाकर 607 रुपए कर दिया है. CLSA द्वारा विप्रो के शेयरों की रेटिंग को डबल अपग्रेड करने के पीछे कंपनी को हाल ही में मिला एक कॉन्ट्रैक्ट है. विप्रो लिमिटेड को जून की शुरुआत में एक प्रमुख अमेरिकी कम्युनिकेशन कंपनी से 50 करोड़ डॉलर की डील हासिल हुई थी. आईटी फर्म ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि वो कुछ प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्री आधारित सॉल्यूशंस के लिए सेवाएं उपलब्ध कराएगी. जाहिर है ऐसे में कंपनी की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.  

ये भी पढ़ें - Niva Bupa कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास जमा कराए DRHP, इतने करोड़ का होगा इश्यू

मॉर्गन भी है पॉजिटिव
CLSA के साथ-साथ ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले भी इस डील के चलते विप्रो के शेयरों को लेकर पॉजिटिव है. विप्रो के शेयर की चाल की बात करें, तो पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह 375 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो इसका एक साल का निचला स्तर है. इस स्तर से चार महीने में यह उछाल मारकर आज 527.30 रुपए पर पहुंच गया है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 7.63% का रिटर्न दिया है, जो दर्शाता है कि इसके अच्छे दिन लौट रहे हैं. जबकि इस साल यह अब तक 10.51% चढ़ चुका है. सीएलएसए ने इसका टार्गेट प्राइज 607 रुपए कर दिया है. इसका मतलब है कि CLSA को उम्मीद है कि विप्रो का स्टॉक इस लेवल तक पहुंच सकता है. ऐसे में यदि आप इस शेयर को अभी संभालकर रखते हैं, तो ज्यादा प्रॉफिट कमाने की संभावना बनी रहेगी.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

33 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

45 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

2 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

33 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

27 minutes ago