✕

होम / बिजनेस / भारत में क्लीन एनर्जी को मिलेगा बूस्ट, IGRPL को इंडियन बैंक से जुटाए ₹836 करोड़

भारत में क्लीन एनर्जी को मिलेगा बूस्ट, IGRPL को इंडियन बैंक से जुटाए ₹836 करोड़

यह CBG क्षेत्र में किसी एकल बैंक द्वारा अब तक की सबसे बड़ी फंडिंग है और पहली बार बिना कॉरपोरेट गारंटी के इस प्रकार का ऋण मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और जीपीएस रिन्युएबल्स के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) आईओसी जीपीएस रिन्युएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (IOC GPS) ने देशभर में 9 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए इंडियन बैंक से 836 करोड़ रुपये (लगभग 95 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का ऋण प्राप्त किया है. यह फंडिंग कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र में किसी एकल बैंक द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा ऋण है. यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में पूर्ण रूप से नॉन-रिकोर्स (बिना कॉरपोरेट गारंटी) ऋण मंजूर किया गया है.

इस धन का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों हरियाणा (4 परियोजनाएं) , उत्तर प्रदेश (3), छत्तीसगढ़ (1) और आंध्र प्रदेश (1) में CBG संयंत्रों की स्थापना के लिए किया जाएगा.  प्रत्येक संयंत्र की दैनिक उत्पादन क्षमता 15 टन CBG होगी और यह धान की पराली को प्रमुख कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगा. सभी 9 संयंत्रों के 2026 तक पूरा और चालू होने की उम्मीद है.

देवेन्द्र सिंह सहगल, सीईओ, IGRPL ने इस मौके पर कहा "IGRPL की स्थापना भारत के बायोगैस इन्फ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देने और व्यापक अपनाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी. यह फंडिंग हमें इस मिशन को तेजी से आगे बढ़ाने की ताकत देती है. पहली बार किसी OMC ज्वाइंट वेंचर को बिना किसी कॉरपोरेट गारंटी के CBG परियोजनाओं के लिए ऋण मिला है, जो IOCL की विश्वसनीयता और इस क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को दर्शाता है."

दीपक अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, GPSR आर्य (GPS Renewables का एसेट प्लेटफॉर्म) ने कहा "CBG क्षेत्र में यह सबसे बड़ी सिंगल-बैंक फंडिंग है, जो इस क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं की पुष्टि करती है. जैसे-जैसे भारत स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहा है, हमारा लक्ष्य बायोफ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देना और भारत को रिन्युएबल एनर्जी के प्रमुख उत्पादक के रूप में स्थापित करना है. यह फंडिंग IGRPL के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे देशभर में CBG संयंत्रों का एक मजबूत नेटवर्क खड़ा कर जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी."

यह निवेश भारत के हरित ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है, जो किसानों के लिए पराली के प्रबंधन में नया विकल्प प्रदान करता है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

18 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

25 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें