✕

होम / बिजनेस / 30 में से 28 देशों ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर सकारात्मक रुझान : Ipsos

30 में से 28 देशों ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर सकारात्मक रुझान : Ipsos

भारत सहित अधिकतर देश अब यूक्रेन युद्ध के अंत की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते कूटनीतिक प्रयास टिकाऊ और समावेशी बने रहें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ताओं में गति आने के साथ ही, इप्सोस (Ipsos) द्वारा किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण में सामने आया है कि अब भारत के 54% नागरिकों को उम्मीद है कि यह युद्ध 2025 में समाप्त हो जाएगा, जो कि छह महीने पहले नवंबर 2024 में 51% थी. यह संकेत है कि भारत में इस मुद्दे पर आशावाद बढ़ा है.

वैश्विक स्तर पर भी बढ़ा विश्वास

इसी तरह का रुझान दुनियाभर के 30 में से 28 देशों में देखने को मिला, जहाँ नागरिकों में यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने को लेकर आशा बढ़ी है. इनमें कुछ प्रमुख देशों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

1. इंडोनेशिया: अप्रैल 2025 में 63%, नवंबर 2024 में 56%
2. थाईलैंड: अप्रैल 2025 में 51%, नवंबर 2024 में 36%
3. इटली: अप्रैल 2025 में 45%, नवंबर 2024 में 23%
4. दक्षिण कोरिया: अप्रैल 2025 में 44%, नवंबर 2024 में 29%

हालांकि मलेशिया (48%) और स्वीडन (22%) जैसे दो देशों में इस विषय पर लोगों की राय में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.

लंबे समय से चल रहा है युद्ध

यूक्रेन युद्ध अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसकी लंबी अवधि ने दुनियाभर के नागरिकों को प्रभावित किया है. युद्ध की जटिलता और इसके मानवीय प्रभावों के चलते नागरिक अब शांति की दिशा में किसी भी सकारात्मक संकेत को गंभीरता से ले रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका बनी चर्चा का विषय

इप्सोस इंडिया CSR और ESG कॉरपोरेट रेप्युटेशन, पब्लिक अफेयर्स की ग्रुप सर्विस लाइन लीडर परिजात चक्रवर्ती ने बताया "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को प्रमुख प्राथमिकता बताया था. ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बीच तुर्की में शांति वार्ताओं को शुरू करवाने में पहल की है, और युद्धबंदियों की अदला-बदली भी हो चुकी है." उन्होंने आगे कहा "भारत सहित दुनियाभर में नागरिक अब इस युद्ध के 2025 में समाप्त होने को लेकर पहले से ज्यादा आशावान हैं. हालांकि यूरोपीय संघ और यूके द्वारा रूस पर नएप्रतिबंध, पोप लियो XIV की मध्यस्थता की कोशिशें, और ट्रंप की रुचि में संभावित कमी जैसी घटनाएं युद्ध की स्थिति को अभी भी अनिश्चित बनाए हुए हैं."

सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ हैं नागरिक

इस सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि भारत और अन्य देशों के नागरिक अपने देश की सैन्य रूप से युद्ध में भागीदारी के खिलाफ हैं. लोगों का रुझान स्पष्ट रूप से कूटनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान की ओर है, न कि सैन्य कार्रवाई की ओर है.

संकट क्षेत्र

युद्ध अपने तीसरे वर्ष में है और सर्वेक्षण से पता चलता है कि 10 में से 7 भारतीय (72%) और सर्वेक्षण में शामिल विभिन्न बाजारों के नागरिक चाहते हैं कि उनका देश यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होने से बचे. जबकि 70% वैश्विक नागरिकों ने इस विचार का समर्थन किया, प्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी के खिलाफ जनभावना हंगरी (87%), थाईलैंड (84%), मलेशिया (83%), तुर्किये (82%) और सिंगापुर (82%) में अधिक स्पष्ट रूप से देखी गई पश्चिमी और उत्तरी यूरोप में यह भावना अपेक्षाकृत कम देखने को मिली कि उनका देश सैन्य रूप से शामिल नहीं होना चाहिए. अगर किसी संप्रभु देश पर किसी अन्य देश द्वारा हमला किया जाता है, तो कम से कम 72% भारतीय और 65% वैश्विक नागरिक मानते हैं कि ऐसे देशों को उनके देश द्वारा समर्थन दिया जाना चाहिए.

सर्वेक्षण की पृष्ठभूमि

ये परिणाम इप्सोस द्वारा किए गए 29 देशों के एक सर्वेक्षण के हैं, 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था. इस सर्वेक्षण के लिए इप्सोस ने भारत में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु, कनाडा, रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, और संयुक्त राज्य अमेरिका में 18-74 आयु वर्ग, थाईलैंड में 20-74, इंडोनेशिया और सिंगापुर में 21-74, और अन्य सभी देशों में 16-74 आयु वर्ग के कुल 23,216 वयस्कों का साक्षात्कार लिया. 

इप्सोस का यह सर्वेक्षण वैश्विक नागरिक चेतना में आ रहे बदलाव की ओर संकेत करता है. यूक्रेन युद्ध जैसे लंबे संघर्षों में जब शांति की हल्की सी भी उम्मीद दिखती है, तो यह दुनिया भर में आशा की लहर ले आती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

53 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

53 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago