✕

होम / बिजनेस / चीन के फैशन ब्रैंड SHEIN ने Reliance के साथ भारत में की एंट्री, इन्हें मिलेगी टक्कर!

चीन के फैशन ब्रैंड SHEIN ने Reliance के साथ भारत में की एंट्री, इन्हें मिलेगी टक्कर!

रिलायंस ग्रुप ने चीनी ब्रैंड SHEIN के साथ समझौता किया है. शीन अब रिलायंस ग्रुप के ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में चार साल बाद चीन के मशहूर फैशन ब्रैंड शीन (SHEIN) की एंट्री होने जा रही है. शीन चार साल की पाबंदी झेलने के बाद अब अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी के साथ भारतीय बाजार में वापसी करने का जा रहा है. शीन ने रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म- अजियो पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग शुरू कर दी है. रिलायंस का इरादा शीन को अपने अन्य प्लेटफॉर्म तक भी पहुंचाना है. इससे रिलायंस की किफायती फास्ट-फैशन सेगमेंट में टाटा ग्रुप के जूडियो (Zudio) और फ्लिपकार्ट के मिंत्रा के साथ प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी. 

इसलिए भारतीय बाजार से बैन हुई थी शीन

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद साल 2020 के दौरान काफी बढ़ गया था. इसके चलते भारत सरकार ने 2020 में शीन समेत 50 चीनी ऐप को बैन कर दिया था. हालांकि, शीन की वापसी कमोबेश एक भारतीय कंपनी की तरह हुई है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया था कि शीन का पूरा कारोबारी स्वदेशी रिटेल प्लेटफॉर्म पर होगा, जिसके डेटा का एक्सेस उसके पास नहीं रहेगा. वहीं, शीन को भारतीय बाजार की जरूरत है. वह ऐसे समय में भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री कर रही है, जब उसकी रेवेन्यू ग्रोथ कम हो रही है. 2024 की पहली छमाही में शीन की रेवेन्यू ग्रोथ बीते साल के 40 प्रतिशत से घटकर 23 प्रतिशत रह गया है.

रिलायंस को होगा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील रिलायंस और शीन, दोनों के लिए फायदेमंद है. शीन को सीधे रिलायंस के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो और रिलायंस रिटेल के 19 हजार स्टोर में पहुंच मिलेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज पॉलिएस्टर फाइबर और यार्न प्रोडक्शन में सबसे आगे है. शीन के प्रोडक्ट में पॉलिएस्टर का काफी इस्तेमाल होता है. इसका मतलब कि रिलायंस से उसे मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट मिलेगा. वहीं, रिलायंस अपने रिटेल बिजनेस को 4 साल में दोगुना करना चाहती है. शीन के डील से उसे कपड़ों की किफायती रेंज मिलेगी. इससे रिलायंस को अपना कस्टमर बेस बढ़ाने में मदद मिलेगी. रिलायंस का रिटेल बिजनेस काफी तेजी से बढ़ भी रहा है. वित्त वर्ष 2024 में रिटेल बिजनेस से रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 3.06 लाख करोड़ तक पहुंच गया.

ग्राहकों को भी होगा फायदा 

रिलायंस और शीन की डील से फास्ट-फैशन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. शीन के प्रोडक्ट दूसरे फास्ट फैशन ब्रांड के मुकाबले 50 प्रतिशत तक सस्ते हैं. शीन फास्ट रिटेल सेगमेंट में मिंत्रा जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टाटा ग्रुप के जुडियो जैसे स्टोर को नई चुनौती पेश कर सकती है. दूसरी ओर जारा और एचएंडएम को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है. लाइफस्टाइल और पेंटालून्स के लिए भी मुश्किलें बढ़ेंगी. इससे कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और स्थापित ब्रांड कीमतें कम करने को मजबूर हो सकते हैं, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago