होम / बिजनेस / बजट 2026. यूपी को विकास की नई रफ्तार, भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नींव

बजट 2026. यूपी को विकास की नई रफ्तार, भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह बजट समावेशी विकास, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

रितु राणा 7 months ago

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 फरवरी को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे विजनरी और समावेशी बजट बताया. उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर आत्मगौरव के साथ देश की प्रगति में सहभागी बने हैं. इसी का परिणाम है कि भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और भविष्य की जिम्मेदारी वाला बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहला ऐसा बजट है जिसमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और भविष्य की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. बजट को युवा शक्ति, वंचित गरीब, महिला और किसान को केंद्र में रखकर प्रस्तुत किया गया है, जिससे समावेशी विकास की मजबूत नींव तैयार होती है.

एमएसएमई सेक्टर में यूपी को सबसे बड़ा लाभ

सीएम योगी ने बताया कि बजट 2026 में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश देश का नेतृत्व करता है. उन्होंने कहा कि देश की 96 लाख एमएसएमई यूनिट में से बड़ी हिस्सेदारी यूपी में है, जो लगभग 3 करोड़ लोगों को रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रदान कर रही हैं. इस बजट से उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक लाभ मिलेगा.

12 लाख करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर बजट. यूपी बनेगा लॉजिस्टिक हब

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 12 लाख करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर आवंटन किया गया है, जिससे कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि 7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनमें दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी रेलवे कॉरिडोर का सीधा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा. इससे यूपी का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और राज्य को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है.

जलमार्गों से ट्रांसपोर्ट लागत में कमी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के 20 जलमार्गों में से पहला जलमार्ग वाराणसी से हल्दिया के बीच शुरू हो चुका है. इसे आगे यमुना नदी, अयोध्या से हल्दिया, राप्ती और गोमती नदियों तक विस्तार देने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इससे कार्गो और ट्रांसपोर्टेशन लागत में कमी आएगी और शिप रिपेयर इकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा.

हाई-स्पीड रेल और औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिनकी गति 300 से 500 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इसका लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बायो-फार्मा सेक्टर में भी यूपी को बड़ा फायदा होगा और राज्य देश को ग्लोबल फार्मा हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ललितपुर में 1200 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास, गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल पार्क और 700 मेगावाट क्षमता के ऊर्जा प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से हो रहा है और इंफ्रा बजट से इन सभी कार्यों में तेजी आएगी.  

यूपी बनेगा डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर हब

सीएम योगी ने कहा कि भारत को डेटा सेंटर हब बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर का निर्माण हो रहा है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तेजी से सेमीकंडक्टर हब के रूप में उभर रहे हैं.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कारीगर और बुनकरों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक ग्राम पंचायतें, 1.05 लाख से ज्यादा, उत्तर प्रदेश में हैं. महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, कारीगरों को बेहतर बाजार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर जीआई टैग के माध्यम से मार्केट विकसित किए जाएंगे.
इससे प्रदेश के ढाई लाख बुनकरों को सीधा लाभ होगा.

महिला वर्कफोर्स और स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूती

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में महिला वर्कफोर्स बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. बजट में 15 ऑन्कोलॉजी साइट विकसित करने की घोषणा की गई है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश में होंगी, जिससे राज्य के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलेगी.

हर नागरिक के लिए बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026 हर नागरिक के लिए है. चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिला हो, कारीगर हो या उद्यमी. यह बजट उत्तर प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने के साथ-साथ भारत को वैश्विक मंच पर और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago