होम / बिजनेस / इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, DA में हुई भारी बढ़ोतरी

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, DA में हुई भारी बढ़ोतरी

महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद भी कर्मचारी संगठनों में नारजगी है और आने वाले समय में आंदोलन की तैयारी की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है. आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार द्वारा इस ऐलान से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सीधे 6 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी.

हालांकि ये अभी भी केंद्र सरकार द्वारा दिए गए महंगाई भत्ते से आधा है. इसको लेकर के कर्मचारी संगठन 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की कह रहे हैं. सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ाया है. वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद भी कर्मचारी संगठनों में नारजगी है और आने वाले समय में आंदोलन की तैयारी की जा रही है. 

लंबे समय से कर रहे थे मांग

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासित सरकार से राज्य कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से कर रहे थे. इसके लिए बहुत समय से आंदोलन व हड़ताल की जा रही थी. कर्मचारी संगठन अभी भी 12% भत्ता बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं. 

आदेश के मुताबिक सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की वृद्धि की गई है. इससे ऐसे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 फीसदी हो जाएगा. वहीं छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 15% बढ़ाया गया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 अगस्त से लागू किया गया है. इसी आधार पर मूल वेतन से इसकी गणना की जाएगी. 

कर्मचारियों का आरोप

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री ने दो सचिवों की जो समिति बनाई थी, उनके साथ दो दौर की बातचीत हुई. वहां 12 फीसदी डीए पर सहमति बन गई थी. बात हुई थी कि संगठन को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा. इस बीच हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलाकर 6 फीसदी पर सहमति बना ली गई. बाद में हम लोगों को भी बुलाया गया था, लेकिन हमने 6 फीसदी को नामंजूर कर दिया.

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

8 seconds ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

22 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

32 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

42 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

8 seconds ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

42 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 minutes ago