होम / बिजनेस / पैसों की अभी से कर लें जुगाड़, इस साल आ रहे हैं इन दिग्गज कंपनियों के IPO

पैसों की अभी से कर लें जुगाड़, इस साल आ रहे हैं इन दिग्गज कंपनियों के IPO

आईपीओ में पैसा लगाने वालों को इस साल कई मौके मिलेंगे. 2024 में कई दिग्गज कंपनियों के IPO आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों को IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) का बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले साल कई कंपनियों के आईपीओ आए और उनमें निवेशकों ने बढ़-चढ़कर पैसा लगाया. 2024 IPO के लिहाज से कैसा रहेगा, यह तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता. लेकिन इस साल भी कई दिग्गज कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं. लिहाजा, आपको आईपीओ में निवेश करने के कई मौके मिलेंगे.  

2023 रहा है शानदार 
आईपीओ के लिहाज से 2023 शानदार रहा. इस दौरान, कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं. पिछले साल मेनबोर्ड के 57 IPO बाजार में आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेनबोर्ड के आईपीओ ने मिलकर पूरे साल बाजार से करीब 50 हजार करोड़ रुपए जुटाए. वहीं, SME प्लेटफॉर्म में तो मेनबोर्ड से कई गुना अधिक व्यस्तता दिखाई दी. 2023 में एसएमई प्लेटफॉर्म पर करीब 180 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से कई में निवेशकों को बंपर मुनाफा भी हुआ.

इन कंपनियों के आएंगे IPO
इस साल भी कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आने वाली हैं. इनमें ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी Unicommerce, एडटेक कंपनी Bayju's की कंपनी आकाश, फिनटेक कंपनी PhonePe, हॉस्पिटलिटी स्टार्टअप Oyo, फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy, पेयू इंडिया, Mobikwik, मेडटेक कंपनी फार्म ईजी और Awfis Space Solutions का नाम शामिल है. इन कंपनियों ने आईपीओ लाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज सेबी के पास जमा कर दिए हैं. कुछ समय बाद इनके आईपीओ की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी भी सामने आ जाएगी.

Ola इलेक्ट्रिक भी है तैयारी में 
इसी तरह, 2024 में ओला इलेक्ट्रिक अपना आईपीओ पेश कर सकती है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही सेबी के पास आईपीओ ड्राफ्ट जमा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Ola Electric की आईपीओ से 700 से 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना है. वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई (FirstCry) की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड भी आईपीओ ला रही है. कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक SEBI के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं. इस कंपनी के निवेशकों नें रतन टाटा भी शामिल हैं.  

जारी होंगे इतने करोड़ शेयर
फर्स्ट क्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास जमा कराए दस्तावेजों से पता चलता है कि आईपीओ में 1,816 करोड़ रुपए तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी के शेयरधारक 5.44 करोड़ इक्विटी शेयर Offer for Sale (OFS) के जरिए बेचेंगे. हिस्सेदारी बेचने वाले निवेशकों में सॉफ्टबैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), TPG, न्यूक्वेस्ट एशिया, एसवीएफ फ्रॉग (केमैन) लिमिटेड, वैलेंट मॉरीशस, एप्रीकॉट इन्वेस्टमेंट्स, टीआईएमएफ, थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, श्रोडर्स कैपिटल और PI अपॉर्चुनिटीज शामिल हैं. इसके अलावा रतन टाटा भी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

टाटा का कितना है निवेश?
कंपनी के आईपीओ के जरिए रतन टाटा अपने 77,900 शेयर बेच सकते हैं. ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड फर्स्टक्राई के नाम से मां-बच्चों की देखभाल वाले प्रोडक्ट बेचती है. रतन टाटा ने साल 2016 में कंपनी में 66 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे, जिसके बाद उन्हें कंपनी के प्रेफरेंस शेयर आवंटित किए गए थे. ब्रेनबीज सॉल्यूशंस IPO से मिलने वाले पैसा का इस्तेमाल भारत के साथ-साथ सऊदी अरब में फर्स्टक्राई के नए स्टोर्स और गोदाम खोलने के लिए करेगी. बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में फर्स्टक्राई का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा बढ़कर 486.05 करोड़ रुपए हो गया था. जबकि इसके कंसॉलिडेटेड रिवेन्यु में दोगुना इजाफा हुआ था और यह 5,632.53 करोड़ रुपए पहुंच गया.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago