✕

होम / बिजनेस / मार्केट में आएगा सस्ता 5G फोन, Reliance Jio इस अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर कर रही काम

मार्केट में आएगा सस्ता 5G फोन, Reliance Jio इस अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर कर रही काम

Reliance Jio अपने 5G नेटवर्क पर तेजी से काम कर रही है और इसके लिए Qualcomm जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी पर विचार कर रही है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई सस्ता और अच्छा 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आपका ये सपना जल्द पूरा होगा. दरअसल, रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने 5G नेटवर्क पर तेजी से काम कर रही है. इसके लिए कंपनी अमेरिका की कंपनी Qualcomm के साथ मिलकर काम भी कर रही है. कंपनी डिवाइस मैनुफैक्चरिंग और पार्टनर ब्रैंड पर काम कर रही है, जिसके तहत भारत में सस्ते 5G स्मार्टफोन तैयार होंगे. इसके साथ ही 5G स्मार्टफोन नेटवर्क बेहतर करने के लिए भी काम किया जा रहा है. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी प्लानिंग?

सस्ता 5G स्मार्टफोन तैयार कर रही कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि वह Qualcomm के साथ काम कर रही है, क्योंकि वह एक सस्ता 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहे हैं. जियो कस्टमर्स के लिए एक सस्ता डिवाइस लाने की तैयारी कर रहे हैं. इससे कस्टमर्स को कम कीमत में बेहतर नेटवर्क मिलना भी आसान हो जाएगा.

जियो के यूजर बेस में आया उछाल

मुकेश अंबानी की जियो अभी भारत की सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाली कंपनी है. इस कंपनी का सब्सक्राइबर्स बेस बहुत ज्यादा है. TRAI का हाल ही में डेटा भी सामने आया है. कंपनी के अनुसार जियो फोन की वजह से बहुत सारे यूजर्स 2G फोन से 4G फोन पर शिफ्ट हो गए थे. ये काफी सस्ता फोन था और इसे खरीदने के लिए महज 999 रुपये खर्च करने होते थे.  साथ ही 123 रुपये का महीने में रिचार्ज करवाकर आपके लिए इसे यूज करना भी आसान हो जाता था.

जियो फोन की 135 मिलियन यूनिट्स बिकी

Jio ने जियो फोन की 135 मिलियन यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने कहा है हमारा फोन भारतीयों को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि कम कीमत में आपको सभी फीचर्स देखने को मिलते हैं.  जियो भारत को भी हाल ही में मार्केट में लाया गया है. ऐसे में ये फोन काफी पसंद आने वाला है. जियो का टारगेट है कि वह इस फोन की मदद से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले भारतीयों को भी फास्ट नेटवर्क पर शिफ्ट कर दे.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें