होम / बिजनेस / ChatGPT बनाने वाले Sam Altman ने इन स्टार्टअप्स में जमकर किया है इन्वेस्टमेंट

ChatGPT बनाने वाले Sam Altman ने इन स्टार्टअप्स में जमकर किया है इन्वेस्टमेंट

इससे पहले Sam Altman स्टार्टअप्स में इन्वेस्ट कर चुके हैं. उन्होंने ‘Incubator Y Combinator’ नामक स्टार्टअप से नाम कमाया था और वह इस स्टार्टअप के प्रेसिडेंट भी थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल नवम्बर में OpenAI द्वारा चैटबॉट ChatGPT रिलीज किये जाने के बाद से टेक के क्षेत्र में Sam Altman काफी मशहूर हो गए हैं. OpenAI द्वारा ChatGPT की रिलीज टेक के साथ-साथ मानव इतिहास की भी एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण घटना साबित हुई है लेकिन Sam Altman अब अगले बड़े मौके की तलाश में जुट गये हैं. टेक क्षेत्र के इस युवा प्रमुख ने एक स्टार्टअप में 180 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट किया है. यह स्टार्टअप मानव जीवन की समय सीमा को बढ़ाने के लिए प्रमुख रूप से काम कर रहा है. इसके साथ-साथ Sam Altman ने ऊर्जा के क्षेत्र में भी एक बड़ी इन्वेस्टमेंट किया है. 

Sam Altman ने की हैं बड़ी इन्वेस्टमेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Sam Altman ने दो प्रमुख इन्वेस्टमेंट्स किये हैं. उन्होंने Retro Biosciences नामक एक कंपनी में 180 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट किया है और इसके अलावा एक दूसरी कंपनी में उन्होंने 375 मिलियन डॉलर्स का भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट भी किया है. माना जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र की यह कंपनी अंतहीन ऊर्जा बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है. आइये जानते हैं उन दोनों स्टार्टअप्स के बारे में जिनमें इन्वेस्ट करने के लिए Sam Altman ने अपना बैंक अकाउंट खाली कर दिया: 

Retro Biosciences 
Retro Biosciences एक कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर सैन फ्रांसिस्को में स्थित है. कंपनी का वर्किंग सेटअप असल में शिपिंग कंटेनर्स हैं जिन्हें कंक्रीट के फ्लोर पर कसा गया है. यह कंटेनर्स, वैज्ञानिकों के लिए लैब का काम करते हैं. इस स्टार्टअप का प्रमुख लक्ष्य औसत मानव जीवन के समय को 10 सालों तक बढ़ाना है. यह स्टार्टअप सेल्युलर प्रोग्रामिंग, प्लाज्मा इंस्पायर्ड थेरेपी और Autophagy जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से काम करता है. 

Helion Energy
यह स्टार्टअप पृथ्वी पर ऊर्जा की परेशानी खत्म करने के लिए प्रमुख रूप से काम कर रहा है. यह एक फ्यूजन-पावर स्टार्टअप है. Helion Energy विश्व का पहला फ्यूजन जनरेटर बनाने पर काम कर रहे हैं. अगर यह स्टार्टअप ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो आने वाले भविष्य में हमारे पास असीमित साफ ऊर्जा होगी. यह ऊर्जा बनाने का वही तरीका है जिससे सूरज और सितारों को ऊर्जा मिलती है. 
इससे पहले भी Sam Altman कुछ प्रमुख और बड़े स्टार्टअप्स में इन्वेस्ट कर चुके हैं. उन्होंने ‘Incubator Y Combinator’ नामक स्टार्टअप से नाम कमाया था और वह इस स्टार्टअप के प्रेसिडेंट भी थे. इसके साथ ही उन्होंने AirBNB और Stripe में भी शुरूआती स्टेक्स खरीदे थे.
 
यह भी पढ़ें: White Collar सेक्‍टर में महिलाओं के लिए बढ़े इतने प्रतिशत अवसर, जानिए क्‍या है आंकड़ा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago