होम / बिजनेस / Mahindra समूह के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Mahindra समूह के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

महिंद्रा समूह ने मनोज भट्ट को महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड का MD बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मनोज भट्ट को 17 मई 2024 से महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (MHRIL) का MD और CEO नियुक्त किया गया है. इससे पहले, कविंदर सिंह MHRIL के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में महिंद्रा समूह का हिस्सा थे. वहीं, एक अन्य बदलाव के तहत अमरज्योति बरुआ 17 मई 2024 से समूह के CFO के रूप में महिंद्रा समूह की फाइनेंस ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व करेंगे.

समूह को है ये आशा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ. अनीश शाह ने कहा कि महिंद्रा ग्रुप में स्किल डेवलपमेंट हमारी प्राथमिकता है. हम कविंदर के योगदान की सराहना करते हैं और उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं. मनोज भट्ट के बारे में शाह ने कहा कि उनके पास लीडरशिप क्वालिटी है और वह लंबा अनुभव रहते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि उनके नेतृत्व में MHRIL ग्रोथ के अगले चरण में प्रवेश करेगी.

ये भी पढ़ें - 3 से 5 फरवरी तक नहीं हो सकेगी E-Filing, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
मौजूदा समय में महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के सीएफओ की जिम्मेदारी विमल अग्रवाल संभाल रहे हैं और अब उन्हें MHRIL में इसी पद पर नियुक्त किया गया है. विमल इस कंपनी में अविनाश बापट की जगह लेंगे. कविंदर सिंह ने साल 2014 में महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ की जिम्मेदारी संभाली थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने क्लब महिंद्रा के मेंबर्स के लिए अलग अनुभव निर्मित करने के उद्देश्य से MHRIL को एक विश्व स्तरीय कंपनी बनाने पर जोर दिया था. वहीं, मनोज भट्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा में काम कर चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

2 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

2 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago