होम / बिजनेस / कमाई के लिए रहें तैयार, एक-दो नहीं 28 कंपनियों के आ रहे हैं IPO

कमाई के लिए रहें तैयार, एक-दो नहीं 28 कंपनियों के आ रहे हैं IPO

सेबी (SEBI) ने वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जुलाई के दौरान 28 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO को निवेश के बेहतरीन मौके के रूप में देखा जाता है. कई कंपनियों ने आईपीओ ने निवेशकों की झोली में अच्छा-खासा मुनाफा भी दिया है. हालांकि, LIC के आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच जितना उत्साह था, उतना फायदा उन्हें नहीं हुआ. अगले कुछ महीनों में एक-दो नहीं बल्कि 28 कंपनियों के IPO आने वाले हैं, यानी कमाई का मौका एक बार फिर बन रहा है.

मार्केट रेगुलेटर ने दी मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जुलाई के दौरान 28 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. इन कंपनियों की आईपीओ के जरिए 45,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. जिन फर्मों ने आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी हासिल की है, उनमें लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैबइंडिया (Fabindia), HIF Mobiles और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी समूह की सहायक कंपनी - भारत FIH के अलावा, TVS सप्लाई चेन सॉल्युशंस, ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस और मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स एंड किड्स क्लीनिक इंडिया आदि शामिल हैं.

11 कंपनियों ने जुटाए इतने करोड़
हालांकि, इन कंपनियों ने अब यह नहीं बताया है कि वो किस दिन आईपीओ लाने वाली हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सभी कंपनियां शेयर बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थिति को देखते हुए सही समय का इंतजार कर रही हैं. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी कि सेबी के आंकड़ों पर नज़र डालें चालू वित्त वर्ष में अब तक 11 कंपनियां आईपीओ के जरिए 33,254 करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं. इसमें एक बड़ा हिस्सा (करीब 20,557 करोड़ रुपए) एलआईसी के आईपीओ का था.

क्या होता है आईपीओ?
अब ये भी समझ लेते हैं कि आखिर आईपीओ होता क्या है. IPO का मतलब होता है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering). आईपीओ तब लाया जाता है जब कोई कंपनी अपने समान्य स्टॉक या शेयर को पहली बार जनता के लिए जारी करना चाहती है. लिमिटेड कंपनियां IPO इसलिए जारी करती हैं, ताकि वे शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकें. दूसरे शब्दों में कहें तो जब किसी कंपनी को निवेश या विस्तार के लिए फंडिंग इकट्ठा करने की ज़रूरत होती है, तो वो आईपीओ लाती है. 

कैसे किया जाता है निवेश?
IPO क्या है, ये समझने के बाद दूसरा सवाल खड़ा होता है कि इसमें निवेश कैसे किया जाए. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले कई लोग भी इस सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे पाते. आईपीओ में निवेश के लिए भी आपको डीमैट अकाउंट की ज़रूरत होती. जिस कंपनी का डीमैट अकाउंट आपके पास है, उसी के माध्यम से आसानी से आईपीओ के लिए आवेदन किया जा सकता है. 

आम शेयर खरीदने जैसा है? 
आईपीओ में निवेश सामान्य शेयर खरीदने से थोड़ा अलग है. जब भी कोई कंपनी IPO निकालती है, तो इसकी एक समयावधि निर्धारित की जाती है और उसी समय में कंपनी का IPO ओपन रहता है. शेयर मार्केट से हम अपनी पसंद अनुसार एक या दो शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन यहां आपको कंपनी द्वारा तय किए गए लॉट में शेयर खरीदना होता है. जो शेयर की कीमत के हिसाब से 10, 20, 50, 100, या उससे अधिक भी हो सकता है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

9 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

9 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

3 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

9 hours ago