✕

होम / बिजनेस / Quant MF को लेकर सेबी की कार्रवाई के बाद CFO ने दिया इस्‍तीफा, इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

Quant MF को लेकर सेबी की कार्रवाई के बाद CFO ने दिया इस्‍तीफा, इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

सेबी की कार्रवाई का सामना कर रही म्‍यूचुअल फंड कंपनी Quant mutual Fund के निवेशकों में जहां अविश्‍वास है वहीं दूसरी ओर फिलहाल संकट टलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्रंट रनिंग के आरोपों का सामना कर रही म्‍यूचुवल फंड कंपनी Qunat म्‍यूचुवल फंड से एक ओर जहां निवेशक परेशान हैं वहीं दूसरी ओर कंपनी के सीईओ को आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी. लेकिन अब कंपनी के सीएफओ(चीफ फाइनेंस ऑफिसर) हर्षल पटेल ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने व्‍यक्तिगत कारणों से इस्‍तीफा दिया है. वहीं कंपनी ने उनकी जगह शशि कटारिया को नया सीएफओ नियुक्‍त किया है. उनका कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू हो चुका है. 

आखिर कौन हैं नए सीएफओ? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर के सामने आने के बाद Quant Mutual Fund की ओर से शशि कटारिया की नियुक्ति को लेकर कहा गया है कि वो 1 जुलाई 2024 से हर्षल पटेल की जगह Quant Money Manager limited के चीफ फाइनेंस ऑफिसर, संचालन प्रमुख और एक्जिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर का पद संभालेंगे. शशि कटारिया के पास अकाउंट, ऑडिट और डॉयरेक्‍ट इनडायरेक्‍ट टैक्‍स में 20 सालों का अनुभव है. यही नहीं उनके पास फाइनेंशियल और एमआईएस, लेबर लॉ, का 13 सालों का अनुभव है. शशि कटारिया इससे पहले PPFAS AMC में डॉयरेक्‍टर, सीओओ और सीएफओ के पद पर रह चुके हैं. यही नहीं वो इससे पहले DSP Blackrock में इनवेस्‍टमेंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Quant Mutual Fund के खिलाफ चल रही है जांच
Quant Mutual Fund के खिलाफ सेबी फ्रंट रनिंग के आरोपों की जांच कर रहा है. फंड की ओर से सेबी से उसकी हर जांच में सहयोग करने की बात कही गई है. सेबी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कंपनी के मुंबई और हैदराबाद ऑफिस में सीजर की कार्रवाई भी की गई है. शेयर बाज़ार में, ग्राहकों तक जानकारी पहुँचाने से पहले ब्रोकर या विश्लेषक से पूर्व ज्ञान के आधार पर व्यापार करना "फ्रंट-रनिंग" के रूप में जाना जाता है। यह एक गैरकानूनी आचरण है. Quant Mutual Fund देश के तेजी से ग्रोथ करने वाले फंड हाउसों में एक है. फंड हाउस के पास 80 लाख से अधिक फोलियो और प्रबंधन के तहत 93,000 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियां (एयूएम) मौजूद हैं. 

निवेशकों की चिंता पर CEO ने कही थी ये बात 
क्वांट म्यूचुअल फंड (एमएफ) पर फ्रंट-रनिंग के आरोप लगने के बाद कंपनी के सीईओ संदीप टंडन ने निवेशकों को एक संदेश दिया था. उन्‍होंने कहा था कि निवेशकों को चिंता करन की कोई बात नहीं है क्‍योंकि फंड का मैनेजमेंट किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा. उनकी ओर से कहा गया था कि हमारे पोर्टफोलियो का लगभग 53 प्रतिशत शेयर लिक्विडिटी का है. उन्‍होंने ये भी कहा हमने परिचित और अपरिचित दोनों तरह के डर को प्रबंधित करने की अपनी क्षमता का कई बार प्रदर्शन किया है. हम रिस्‍क मैनेजमेंट को ठीक से जानते हैं. हम सेबी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्‍हें सभी डेटा मुहैया कराया जा रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.