होम / बिजनेस / CEO वर्तिका गुप्‍ता ने की ऐसी खरीददारी कि हर जगह हो रही है उनकी चर्चा, आखिर कौन हैं ये? 

CEO वर्तिका गुप्‍ता ने की ऐसी खरीददारी कि हर जगह हो रही है उनकी चर्चा, आखिर कौन हैं ये? 

मुंबई के रियल स्‍टेट बाजार में 2023 के 11 महीनों में114652 प्रॉपर्टी का सौदा किया गया. जबकि 2022 में 112668 प्रॉपर्टी का सौदा हुआ. यानी 2023 में 2022 के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिली. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऐसा अक्‍सर होता है कि कुछ लोग ऐसी खरीददारी करते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाते हैं. अब इसी कड़ी में नाम शामिल हो गया है घरों को डेकोरेशन करने वाली कंपनी Maison Sia की CEO वर्तिका गुप्‍ता का. वर्तिका वो शख्‍स हैं जो जिन्‍होंने मुंबई में 116 करोड़ का घर खरीदा है. घर की कीमत इतनी है कि इसने उन्‍हें चर्चा में ला दिया है. इससे पहले डी मॉर्ट के प्रमुख राधा कृष्‍ण दमानी ने भी मुंबई में घर खरीदा था वो चर्चा में आ गए थे. 

आखिर कहां खरीदा है वर्तिका ने अपना घर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तिका ने अपना घर मुंबई के वर्ली इलाके में 100 करोड़ रुपये से महंगा घर खरीदा है. सी फेसिंग इस घर की कीमत 116  करोड़ है. उन्‍होंने ये घर ओबेरॉय 360 वेस्‍ट में खरीदा है जो अपनी बेहतरीन लोकेशन के लिए जाना जाता है. आपको बता दें कि इसी अपॉर्टमेंट में डी मार्ट के प्रमुख राधाकृष्‍ण दमानी ने 1238 करोड़ रुपये में बल्‍क डील की थी. जिस फ्लैट को उन्‍होंने खरीदा है उसका कारपेट एरिया 12138 स्‍क्‍वैयर फीट है. इसके लिए वर्तिका ने 5.82 करोड़ रुपये की स्‍टैंप ड्यूटी का भी भुगतान किया है. इस डील को 7 जनवरी को क्‍लोज किया गया है. इस फ्लैट में वर्तिका को 8 कार पार्किंग मिली हैं. 

कौन हैं वर्तिका गुप्‍ता? 
वर्तिका गुप्‍ता Maison Sia कंपनी की सीईओ हैं. ये कंपनी घरों के सजावटी सामान बनाने को लेकर काम करती हैं. वर्तिका के पास रायल्‍स रॉयस कलिनन ब्‍लैक बैज एसयूवी है इस कार की कीमत 12.25 करोड़ रुपये है. वर्तिका ने अपनी इस कंपनी की शुरुआत 2022 में की. वर्तिका ने ग्रेजुएट की पढ़ाई पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन और नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्‍नोलॉजी से की थी. लेकिन उनका शौक नए प्रकार के साजो सामान और अपरांपरागत घरों को लेकर काम करने का है. उनके इसी शौक ने कंपनी को कहां से कहां पहुंचा दिया है. 

मुंबई है एक हॉट प्रॉपर्टी डेस्टिनेशन 
इस देश में जब भी प्रॉपर्टी बाजार की बात होती है तो सबसे महंगी प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई का नाम सामने आता है. एनेरॉक के अनुसार, सात प्रमुख शहरों में 40 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत वाले 58 लग्‍जरी घरों की बिक्री हुई है. इनमें से 53 घर मुंबई में थे. अकेले मुंबई में देखें तो वर्ष 2023 मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार के लिए काफी अच्‍छा साबित हुआ. मुंबई के रियल स्‍टेट बाजार में 2023 के जनवरी से लेकर नवंबर के बीच 114652 प्रॉपर्टी का सौदा किया गया. जबकि 2022 में 112668 प्रॉपर्टी का सौदा हुआ. यानी 2023 में 2022 के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें: शॉपिंग करने निकली Tata Consumer, Ching’s Chinese और Organic India बने पहली पसंद!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

21 hours ago