होम / बिजनेस / Phone Pe की इस कंपनी के सीईओ ने दिया इस्‍तीफा, ये रही इसकी वजह 

Phone Pe की इस कंपनी के सीईओ ने दिया इस्‍तीफा, ये रही इसकी वजह 

इस्‍तीफा देने के वाले राकेश देशमुख ने कहा कि उन्‍होंने फोन पे के सीईओ से अपने जीवन में बहुत कुछ सीखा है. वो एक बेहतरीन टीम लीडर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Phone Pe ग्रुप की कंपनी Indus App के सीईओ राकेश देशमुख ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. राकेश देशमुख इंडस एपस्‍टोर के को-फाउंडर और सीईओ थे. राकेश देशमुख का इस्‍तीफा ऐसे समय में आया है जब कंपनी जल्‍द ही एनड्राइड पर अपना ऐप लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है. इंडस ऐपस्‍टोर के बाजार में आने के बाद गूगल के लिए चुनौतियां बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

राकेश देशमुख ने लिंक्‍डइन ने क्‍या कहा 
देशमुख अगला कदम क्‍या उठाएंगे ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है.अपने इस्‍तीफे के बारे में कंपनी के सीईओ राकेश देखमुख ने लिंक्‍डइन पर कहा कि  वह ‘अगली चुनौतीपूर्ण यात्रा के लिए रिचार्ज करने और तैयार होने के लिए कुछ समय ले रहे हैं’. उन्‍होंने कहा कि मैंने Phonepe के फाउंडर समीर निगम से बहुत कुछ सीखा है. वो एक बेहतरीन टीम लीडर हैं और वो ऐपस्‍टोर में उतना ही विश्‍वास रखते हैं जितना मैं रखता हूं. 

2013 में हुई थी इसकी शुरुआत
 कंपनी की शुरूआत 2013 में तीन लोगों ने की थी. इनमें राकेश देशमुख के साथ आकाश डोगरे, सुधीर बंगारामबंधी शामिल थे. आकाश मौजूदा समय में कंपनी के चीफ प्रोडक्‍ट मैनेजर की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं जबकि बंगारामबंधी कंपनी के चीफ टेक्‍नोलॉजी अधिकारी के तौर पर कंपनी के साथ काम कर रहे थे. कंपनी ने एक ऑपरेटिंग सिस्‍टम बनाया है जो भारतीय भाषाओं को लेकर काम करता है. कंपनी के इस सिस्‍टम के लिए उसके साथ अभी तक माइक्रोमैक्‍स, सैमसंग और कार्बन जैसी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी ने एक ऐप मार्केटप्‍लेस बनाया है जो देश की 12 भाषाओं में काम करता है. इनमें हिंदी, गुजराती, कन्‍नड़, और बंगाली जैसी भाषाएं हैं. इसके साथ 200 मिलियन यूजर भी जुड़ चुके हैं. कंपनी के प्रमुख निवेशकों में जेएसडब्‍ल्‍यू, ओमीड्यार नेटवर्क इंडिया, वेंचर ईस्‍ट, सैमसंग इंडिया और टाइटन कैपिटल जैसे नाम शामिल हैं. 

2022 में हुआ था कंपनी का अधिग्रहण 
PhonePe ने वर्ष 2022 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. उसके बाद खबर निकलसारमने आई थी कि कंपनी आने वाले समय में ऐप स्‍टोर निकालने वाली है. ऐप मार्केट प्‍लेस की ओर से कहा गया था कि उसकी ओर से ऐप के डाउनलोड के लिए किसी तरह का शुल्‍क नहीं देना होगा. 

ये भी पढें: 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago