होम / बिजनेस / इंडिगो से नाराज हुईं इस कंपनी की CEO, लगा डाली क्लास; जानें क्या है माजरा

इंडिगो से नाराज हुईं इस कंपनी की CEO, लगा डाली क्लास; जानें क्या है माजरा

उन्‍होंने अपने शिकायती ट्वीट में लिखा है कि उनकी परेशानी के बावजूद न तो विमान कंपनी के स्‍टॉफ ने मदद की और न ही वो आधी रात को मदद करना चाह रहे थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन सेक्‍टर में भले ही आने वाले समय में कई कंपनियों के नए विमान आने वाले हों और इस सेक्‍टर को लेकर नई उम्‍मीदें जगाई जा रही हों, लेकिन एविएशन सेक्‍टर में यात्रियों को होने वाली परेशानियां खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार इन परेशानियों की शिकायत किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि एडेलवाइज(Edelweiss) कंपनी की सीईओ राधिका गुप्‍ता ने की है. उन्‍हें एयरपोर्ट पर एक घंटे से ज्‍यादा का समय बिताना पड़ा है. उन्‍होंने शिकायत की है कि इंडिगो के कर्मचारियों को न तो कुछ पता था और न ही वो मदद करना चाहते थे. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
राधिका गुप्‍ता ने 25 अक्‍टूबर की रात 12.27 मिनट पर इंडिगो को टैग करते हुए ट्वीट किया. इसमें वो लिखती हैं कि लैंडिंग का अनुभव बहुत खराब रहा वो भी एक बच्‍चे के साथ. 
प्रस्थान के समय उड़ान के गेट पर स्‍ट्रोलर देने का मकसद ये है कि इसे आगमन पर गेट पर वापस कर दिया जाए, क्योंकि बच्चे को तुरंत ले जाने के लिए आपको स्‍ट्रोलर की जरुरत होती है. 
दुबई गेट पर एक स्‍ट्रोलर और कार की सीट यह बताते हुए दी गई जब हम मुंबई में गेट पर प्रवेश करें तो वापस मिल जाए.  गेट को भूल जाइए, आधी रात को उनका पता लगने से पहले हमने एक घंटे तक इंतजार किया. हवाई अड्डे के कर्मचारी और
इंडिगो बहुत असहयोगी थे, विशेषकर बाद वाले. उन्हें न तो यह पता था कि सामान कहां से आएगा - बेल्ट, ओवरसाइज्‍ड एरिया या कहीं और - और न ही वे मदद करना चाहते थे.
अंतर्राष्ट्रीय परिचालन होने का मतलब इन बुनियादी स्वच्छता चीजों की जांच करना भी है जो कि अधिकांश एयरलाइंस करती हैं. कृपया इस फीडबैक को गंभीरता से लें. 
उन्‍होंने उस कमरे का फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्‍हें इंतजार करना पड़ा और स्‍ट्रोलर को ट्रेक करना पड़ा ताकि आधी रात को वो मिल जाए. 

इंडिगो ने मांगी माफी
राधिका गुप्‍ता के ट्वीट के सवा घंटे बाद इंडिगो की ओर से ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, हम इस अनुभव के लिए आपसे माफी मांगते हैं. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आपको सुबह तक संपर्क कर इस मामले में जानकारी दी जाएगी. 

आखिर कौन हैं राधिका गुप्‍ता?
राधिका गुप्‍ता एडेलवाइज म्‍यूचुवल फंड की सीईओ हैं. उन्‍होंने 2017 में एडेलवाइज म्‍यूचुवल फंड के सीईओ और एमडी का  पद संभाला था. उन्‍होंने जब इस फंड हाउस की कमान संभाली थी तो उस वक्‍त इसका एयूएम 9100 करोड़ रुपये था और ये फंड देश के 40 फंड में 27वें स्‍थान पर था जबकि आज ये इस फंड का एयूएम 1.10 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. आज देश के 40 फंड में इसकी रैंकिंग 13वें स्‍थान तक आ पहुंची है. राधिका इससे पहले मैकिन्‍से के साथ काम कर चुकी हैं और व्‍हॉर्टन-व्‍हॉर्टन स्‍कूल पेनशिलवेनिया विश्‍विद्यालय के पूर्व स्‍टूडेंट रह चुकी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago