होम / बिजनेस / स्टेज गिरने से हुई इस कंपनी के CEO की मौत, इस कंपनी की संभाल रहे थे कमान
स्टेज गिरने से हुई इस कंपनी के CEO की मौत, इस कंपनी की संभाल रहे थे कमान
हैदराबाद में जब ये हादसा हुआ उस वक्त संजय शाह और कंपनी के प्रेसीडेंट जमीन से 15 फीट की ऊंचाई पर थे. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
हैदराबाद की फिल्म सिटी में हो रहे यूएस बेस्ड कंपनी के इवेंट में स्टेज गिरने से एक कंपनी के सीईओ की मौत हो गई. यूएस बेस्ड कंपनी का नाम VisteX है. यहां इस कंपनी का सिल्वर जुबली कार्यक्रम मनाया जा रहा था. तभी अचानक लोहे के चैंबर के गिरने के कारण हुए हादसे में VisteX के सीईओ की मौत हो गई. Vistex एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो हैदराबाद में अपनी कंपनी चलाती है.
आखिर क्या है पूरे हादसे की कहानी?
दरअसल VisteX कंपनी फिल्म सिटी के हाल में सिल्वर जुबली कार्यक्रम मना रही थी. तभी हुआ ये कि इस कंपनी के सीईओ संजय शाह और कंपनी के प्रेसीडेंट राजू दतला को लोहे के एक केज में बंद करके ऊंचाई से नीचे की ओर लाया जा रहा था. लेकिन तभी लोहे की चेन के टूटने के कारण लोहे का चैंबर नीचे गिर गया जिससे दोनों लोग घायल हो गए. कंपनी के सीईओ संजय शाह की तो इस हादसे में मौत हो गई जबकि कंपनी के प्रेसीडेंट राजू दतला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर फिल्म सिटी इवेंट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरे सीईओ
VisteX कंपनी के सीईओ संजय शाह और राजू दत्तला का केज जब गिरा तो उस वक्त वो जमीन से कोई 15 फीट की ऊंचाई पर थे. सबसे ज्यादा चोटें उन्हें इसलिए आई क्योंकि वो जहां पर गिरे वहां क्रंकीट का मंच था. इससे उनके शरीर पर काफी चोटें आई. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया.
क्या करती है कंपनी
Vistex वो कंपनी है जो सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी रेवेन्यू मैनेजमेंट सॉल्यूशन और सर्विस प्रोवाइडर है. इस कंपनी की शुरुआत संजय शाह ने की थी. शाह वो शख्स थे जिन्होंने लेह विश्वविद्यालय में विस्टेक्स फाउंडेशन और विस्टेक्स इंस्टीट्यूट फॉर एक्जीक्यूटिव लर्निंग एंड रिसर्च की भी स्थापना की है. पूरी दुनिया में कंपनी के 20 से ज्यादा ऑफिस हैं और 20 हजार कर्मचारी हैं.
ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani की रिलायंस ने की ऐसी घोषणा, सभी राम भक्तों के खिल गए चेहरे
टैग्स