✕

होम / बिजनेस / Blinkit के सीईओ बने डिलीवरी एजेंट, नए साल पर पैक किया ये ऑर्डर, देरी के लिए मांफी भी मांगी

Blinkit के सीईओ बने डिलीवरी एजेंट, नए साल पर पैक किया ये ऑर्डर, देरी के लिए मांफी भी मांगी

नए साल की पूर्व संध्या पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा डिलीवरी एजेंट की भूमिका में नजर आए, ढींढसा ने देरी के लिए माफी भी मांगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में नये साल के जश्न की तैयारी चल रही है. इसी बीच ब्लिंकिट ने भी अपनी कुछ खास तैयारियां की हैं. इसी कड़ी में ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने इस नए साल की पूर्व संध्या पर डिलीवरी एजेंट की भूमिका निभाई. उन्होंने कंपनी की 10 मिनट की डिलीवरी सर्विस के लिए ऑर्डर पैक करने और डिलीवर करने के लिए गुरुग्राम के एक स्टोर में कैंप लगाया.  

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना अनुभव शेयर करते हुए, उन्होंने चमकीले पीले रंग की डिलीवरी जैकेट में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, 'इस साल NYE पोस्ट की शुरुआत हमारे एक स्टोर (निरवाणा कंट्री, गुरुग्राम में) से कर रहा हूं.' ढींडसा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने सिर्फ तीन मिनट में ऑर्डर पैक कर दिया, लेकिन औसत पिकिंग समय की तुलना में 'Too Slow' होने की बात मजाकिया अंदाज में कही.

...तो इस बात के लिए मांगी 'माफी'

सीईओ ने तुरंत ही पोस्ट के बाद फूड आइटम्स से भरे ग्रॉसरी के बैग की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि उन्होंने इसे तीन मिनट से भी कम समय में सफलतापूर्वक पैक कर लिया. 'काम हो गया.' पिक एंड पैक करने में मुझे 2 मिनट 57 सेकंड लगे. उन्होंने कहा, 'ये 'बहुत ही स्लो था.' साथ ही उन्होंने बताया कि स्टोर पर सामान पिक करने का औसत समय 1 मिनट 46 सेकंड था. उन्होंने लिखा, 'देरी के लिए खेद है और जिसने भी यह ऑर्डर दिया है उसे नव वर्ष की शुभकामनाएं.' जल्द ही ढींडसा अपने दूसरे ऑर्डर पर लग गए. उन्होंने कहा, 'मैंने अभी-अभी एक ऑर्डर लिया है जिसमें एक मिनी एयर हॉकी टेबल और कुछ अन्य सामान हैं! इसे भी डिलीवर कर दिया जाएगा.

नए साल पर ब्लिंकिट पर बंपर ऑर्डर 

नए साल 2024 की पूर्व संध्या पर, ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने घोषणा की कि कंपनी ने 31 दिसंबर को शाम 5 बजे तक पिछले साल के अपने कुल ऑर्डर की संख्या को पार कर लिया है. यह प्रभावशाली उपलब्धि त्यौहारी सीज़न के दौरान क्विक डिलीवरी सेवाओं की बढ़ती मांग को उजागर करती है, जो ग्राहकों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की ब्लिंकिट की क्षमता को प्रदर्शित करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago