✕

होम / बिजनेस / Ola स्कूटर्स पर 'भिड़े' सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा, धड़ाधड़ हो रहे हमले

Ola स्कूटर्स पर 'भिड़े' सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा, धड़ाधड़ हो रहे हमले

यह ट्वीट वॉर सोशल मीडिया पर कई लोगों के मनोरंजन का साधन बन गई है. इस मसले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जागो ग्राहक जागो को भी टैग किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ही सेक्टर में बिजनेस और नौकरी कर रहे लोगों के बीच तो हमने प्रतिस्पर्धा और आपसी टकराव के कई किस्से सुने हैं. मगर, कभी दो अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के बीच का विवाद कभी सुनने को नहीं आता. हालांकि, कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है ओला (OLA) के सीईओ भविष अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच. इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है. उसमें भी मामला इसलिए रोचक है कि इन दोनों के बीच कोई निजी टकराव नहीं था. कुणाल कामरा का कस्टमर की समस्यायों को लेकर एक ट्वीट भविष अग्रवाल को पसंद नहीं आया. उन्होंने इसका करारा जवाब दिया. इसके बाद से ही दोनों के बीच ट्वीट वॉर चल रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसमें बहुत रुचि ले रहे हैं.

कुणाल कामरा ने ओला पर कसा तंज

दरअसल, कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि क्या भारतीय उपभोक्ताओं के पास अपनी आवाज उठाने का कोई जरिया है. क्या उनके साथ ऐसा किया जाना चाहिए. दोपहिया लोगों की जरूरत है. कई लोग इससे अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं. अगर किसी को भी ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) को लेकर कोई समस्या है तो अपनी कहानी यहां लिखे. इस तस्वीर में ओला का एक शोरूम दिखाई पड़ रहा है, जहां धूल में भरी हुई कई स्कूटर खड़ी हुई हैं. इस ट्वीट में उन्होंने नितिन गडकरी और जागो ग्राहक जागो को भी टैग किया था. साथ ही पूछा था कि क्या इस तरह से लोग इलेक्ट्रिक वेहिकल की ओर रुख कर पाएंगे.

भविष अग्रवाल ने कुनाल कामरा पर किया हमला

इस ट्वीट से भविष अग्रवाल बुरी तरह से भड़क गए. उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए लिखा कि आपको ज्यादा चिंता हो रही है तो आइए और हमारी मदद कीजिए. आपने जितना पैसा इस पेड ट्वीट के जरिए कमाया होगा, मैं आपको उससे ज्यादा दूंगा. भविष अग्रवाल ने कुणाल कामरा के करियर पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने लिखा कि ‘कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले.' जाहिर तौर पर भाविष अग्रवाल ने कुणाल कामरा के हर ईंट का जवाब पत्थर से देने की ठान ली है और वो ऐसा ही कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने लिखा कि चोट लगी क्या, दर्द हुआ, सर्विस सेंटर आ जाओ. यहां बहुत काम है. मैं आपके फ्लॉप शो से ज्यादा पैसा दूंगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago