✕

होम / बिजनेस / CEO और MD नेविल नोरोन्हा छोड़ेंगे DMart का साथ, यूनिलीवर के अंशुल असावा लेंगे जगह

CEO और MD नेविल नोरोन्हा छोड़ेंगे DMart का साथ, यूनिलीवर के अंशुल असावा लेंगे जगह

सुपर मार्केट चेन डी मार्ट चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के सुपर बॉस बदलेंगे. कंपनी के एमडी नेविली नोरोन्हा 20 साल बाद अपनी गद्दी छोड़ेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के सीईओ नेविल नोरोन्हा अपने वर्तमान कार्यकाल के बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद से हट जाएंगे. उनका कार्यकाल जनवरी 2026 में खत्म होगा. D-Mart सुपरमार्केट चेन की ओनर एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 20 साल से अधिक के असाधारण नेतृत्व और बिजनेस की टॉप पोजिशन पर एक शानदार कार्यकाल के बाद नेविल ने अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है.

अंशुल असावा संभालेंगे जिम्मेदारी

कंपनी ने बताया है कि IIT रुड़की और IIM लखनऊ के पूर्व छात्र अंशुल असावा D-Mart में शामिल होंगे. वह यूनिलीवर में 30 साल के लंबे करियर के बाद एवेन्यू सुपरमार्ट्स जॉइन कर रहे हैं. यूनिलीवर में असावा ने प्रोडक्ट कैटेगरीज की ग्रोथ की देखरेख और भारत, एशिया और यूरोप में प्रभावशाली कार्यों को विकसित करने में लीडरशिप रोल निभाया.

अभी क्या कर रहे हैं अंशुल असावा

अंशुल असावा वर्तमान में थाइलैंड में यूनिलीवर के कंट्री हेड और ग्रेटर एशिया में होम केयर बिजनेस यूनिट के जनरल मैनेजर हैं. भारत में अपने 15 से अधिक वर्षों के कार्यकाल के दौरान अंशुल ने सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में प्रमुख लीडरशिप पोजिशंस पर काम किया. अंशुल असावा ने HUL में डिजिटाइजेशन प्रयासों का नेतृत्व किया और भारत के शहरी और ग्रामीण बाजारों में होमकेयर कैटेगरी और सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉरमेशंस के लिए लीडिंग प्रोडक्ट इनोवेशंस में भी सबसे आगे रहे.

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने यह भी कहा कि नेविल अगले साल के दौरान एक सहज बदलाव के लिए अंशुल को सपोर्ट करेंगे क्योंकि अंशुल मार्च, 2025 में कंपनी में शामिल होंगे. अंशुल के 1 फरवरी, 2026 को एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने की उम्मीद है.

नेविल के नेतृत्व में D-Mart ने हासिल कीं महत्वपूर्ण उपलब्धियां 

नेविल जनवरी 2004 में डीमार्ट में शामिल हुए थे, उन्होंने कंपनी को इसके शुरुआती वर्षों से लेकर देश की सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन्स में से एक के रूप में इसकी वर्तमान स्थिति तक पहुंचाया है. नेविल के नेतृत्व में डीमार्ट ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं. जैसे कि 50,000 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर के मार्क को क्रॉस करना. जब नेविल कंपनी के साथ जुड़े थे तो उस वक्त डीमार्ट स्टोर्स की संख्या केवल 5 थी. अब यह बढ़कर 380 से अधिक स्टोर तक पहुंच गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

19 hours ago