✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने हटाया Windfall Tax, इन कंपनियों को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने हटाया Windfall tax, इन कंपनियों को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने सोमवार को एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF), क्रूड प्रोडक्ट्स, पेट्रोल और डीजल प्रोडक्ट्स पर लगने वाले विंडफाल टैक्स (Windfall tax) को हटाने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने सोमवार यानी 02 दिसंबर 2024 को एक बड़ा फैसला लिया है. इससे देश की दिग्गज कंपनियों को राहत मिलेगी. दरअसल, सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF), क्रूड प्रोडक्ट्स, पेट्रोल और डीजल प्रोडक्ट्स पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) को हटा लिया है. पिछले एक महीने से सरकार इस टैक्स को हटाने पर विचार कर रही है. बता दें, विंडफाल टैक्स हटने से रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी जैसी देश की दिग्गज कंपनियों को फायदा मिलेगा. 

2 साल पहले लगाया गया था विंडफॉल टैक्स
सरकार ने घरेलू ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफाल टैक्स लगाया था. केंद्र की सरकार ने जुलाई 2022 में विंडफाल टैक्स की घोषणा की थी. उस समय पेट्रोल और एटीएफ पर छह रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का एक्सपोर्ट शुल्क लगाया गया था. इसके साथ घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन का विंडफाल टैक्स भी लगाया गया था. सरकार ने यह टैक्स लगाने के पहले वर्ष में शुल्क से लगभग 25,000 करोड़ रुपये, 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ रुपये जुटाए थे.

पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट पर लगा सेस भी हटाया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट पर रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाया गया था, अब उसे भी हटा लिया गया है. बता दें, सरकार की तरफ से विंडफाल टैक्स हटाए जाने से पहले खूब मंथन हुआ. प्रधानमंत्री कार्यालय ने पेट्रोलियम मंत्रालय और रेवन्यू डिपार्टमेंट के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है. वहीं, तेल कंपनियों में विंडफाल टैक्स लगाए जाने की वजह से काफी नाराजगी थी.

इसलिए लगाया गया था विंडफॉल टैक्स
जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ तो पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन इसका फायदा तेल कंपनियों को भी मिला. भारतीय तेल कंपनियों को इस प्रतिबंध की वजह से तगड़ा मुनाफा होने लगा. जिसको देखते हुए केंद्र की सरकार ने विंडफाल टैक्स लाया. सरकार के इस फैसले की वजह अतिरिक्त रेवन्यू जनरेट करना रहा था. भारत के अलावा कई अन्य देश भी विंडफाल टैक्स लगाए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें