✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने पंजाब से खरीदा करीब 61 लाख टन धान, लाखों किसानों को हुआ फायदा

केंद्र सरकार ने पंजाब से खरीदा करीब 61 लाख टन धान, लाखों किसानों को हुआ फायदा

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के अनुसार 28 अक्टूबर 2024 तक मंडियों में कुल 65.75 लाख टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 60.63 लाख टन धान राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने खरीदा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली से पहले पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा मिल गया है. पंजाब के लाखों किसानों के खातों में कुल मिलाकर 12,200 करोड़ रुपये आए हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने पंजाब से करीब 61 लाख टन धान खरीदा है, जिसका भुगतान सरकार की ओर से दिवाली से पहले कर दिया गया है. केंद्र सरकार के इस भुगतान का फायदा पजांब के करीब 3.50 लाख किसानों को होगा. तो आइए जानते हैं कि कितने किसानों को इसका लाभ मिला है?

सरकार ने खरीदा इतना धान

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब में अबतक 60.63 लाख टन धान खरीदा है और 28 अक्टूबर तक राज्य के किसानों को 12,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि 28 अक्टूबर 2024 तक, मंडियों में कुल 65.75 लाख टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 60.63 लाख टन राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा गया है. इसमें कहा गया है कि पंजाब के किसानों को 28 अक्टूबर तक सीधे बैंक खातों में 12,200 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

इतने किसानों को हुआ फायदा

राज्य में अबतक कुल धान की खरीद 14,066 करोड़ रुपये की हुई है और इससे 3,51,906 किसान लाभान्वित हुए हैं. इसके अलावा, 4,145 मिल मालिकों ने धान की छिलका उतारने के लिए आवेदन किया है और वे मंडियों से धान उठा रहे हैं. केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य नवंबर के अंत तक 185 लाख टन धान का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

केंद्र का अनुमानित लक्ष्य

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2024-25 में धान की खरीद एक अक्टूबर, 2024 को शुरू हुई और धान की सुचारू खरीद के लिए पूरे पंजाब में 1,000 अस्थायी यार्ड सहित 2,927 नामित मंडियां खोली गई हैं. केंद्र ने इस आगामी केएमएस 2024-25 के लिए 185 लाख टन का अनुमानित लक्ष्य तय किया है. धान की खरीद 2,320 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर की जा रही है, जैसा कि केएमएस 2024-25 के लिए ग्रेड ‘ए’ धान के लिए केंद्र द्वारा तय किया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

6 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

32 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago