✕

होम / बिजनेस / Ceinsys Tech के तिमाही नतीजों का ऐलान, रेवेन्यू में 54% और नेट प्रॉफिट में 149% की बढ़ोतरी

Ceinsys Tech के तिमाही नतीजों का ऐलान, रेवेन्यू में 54% और नेट प्रॉफिट में 149% की बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA इस तिमाही में 16.8 करोड़ रुपये रहा, जिसमें पिछले साल की तुलना में 71 प्रतिशत की वृद्धि है दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Ceinsys Tech ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2) और पहली छमाही (H1) के नतीजे जारी किए हैं, जो 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुए. कंपनी ने Q2 में मजबूत राजस्व और मुनाफे की वृद्धि दर्ज की. Q2 में कंपनी का रेवेन्यू ₹90 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 54% ज्यादा है. वहीं EBITDA (कमाई) ₹16.8 करोड़ रही, जो 71% बढ़ी है, इसके साथ ही EBITDA मार्जिन 18.67% रहा, शुद्ध मुनाफा (PAT) ₹11.7 करोड़ रहा, जिसमें 149% की बढ़त हुई.

FY25 के पहले आधे वर्ष (H1) में, Ceinsys Tech का कुल रेवेन्यू 163.9 करोड़ रुपये था, जिसमें 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. छह महीने की अवधि के लिए EBITDA 30 करोड़ रुपये था, जिसमें 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि नेट प्रॉफिट 23.6 करोड़ रुपये रहा, जो H1-FY24 के मुकाबले 82 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, H1 में EBITDA मार्जिन 18.30% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 52 बेसिस पॉइंट्स कम है. 

30 सितंबर 2024 तक, कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 1,000 करोड़ रुपये को पार कर 1,210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसमें से 76 प्रतिशत ऑर्डर बुक जियोस्पैशल और इंजीनियरिंग सर्विस से संबंधित हैं, जबकि 24 प्रतिशत टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस से आते हैं. यह दिखाता है कि कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार कर रही है और लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स पर जोर दे रही है.

Ceinsys Tech ने अपनी वर्किंग कैपिटल को बेहतर किया है. Q2 के अंत तक इसे घटाकर 108 दिन कर दिया गया, जो 31 मार्च 2024 को 190 दिन था. कंपनी ने तिमाही को 171.9 करोड़ रुपये के कैश सरप्लस के साथ समाप्त किया, जिसमें 68.4 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल कैश सरप्लस भी शामिल है, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई. कंपनी ने Q2-FY25 में भविष्य की वृद्धि और रणनीतिक योजनाओं के लिए 235 करोड़ रुपये नए शेयरों और शेयर वारंट के माध्यम से जुटाए. 

Ceinsys Tech ने विकास के लिए कई कदम उठाए, जैसे अमेरिका की एक जियोस्पेशल कंपनी के टेलीकॉम सेक्टर के एसेट्स खरीदना और डेटा सेंटर क्षमताओं का विस्तार करना. तिमाही के दौरान, कंपनी को कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले, जैसे महाराष्ट्र स्टेट वाटर एंड सैनिटेशन मिशन (SWSM) के साथ 206 करोड़ रुपये का IoT प्रोजेक्ट और 60 करोड़ रुपये का डिजिटल प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम. इसके अलावा, कंपनी ने उत्तर प्रदेश SWSM के साथ 196 करोड़ रुपये का थर्ड-पार्टी इंस्पेक्शन (TPI) प्रोजेक्ट भी बढ़ाया, यह दिखाता है कि कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लगातार सक्रिय है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें