✕

होम / बिजनेस / CDSL ने अपने शेयरहोल्डर्स की भरी झोली, एक शेयर के बदले में मिलेगा एक बोनस शेयर

CDSL ने अपने शेयरहोल्डर्स की भरी झोली, एक शेयर के बदले में मिलेगा एक बोनस शेयर

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से पिछले सात सालों में ये पहला मौका है जब बीएसई के सब्सिडियरी कंपनी सीडीएसएल ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (Central Depository Services Limited) ने अपने शेयरधारकों को सौगात देने का एलान किया है. सीडीएसएल (CDSL) के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर के बदले में एक बोनस शेयर देने पर अपनी मुहर लगा दी है. कंपनी के बोर्ड से मंजूरी मिलने के दो महीने बाद यानि एक सितंबर 2024 तक निवेशकों के बोस शेयर जारी कर दिया जाएगा. 

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

CDSL ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये के फेस वैल्यू एक शेयर के बदले में शेयरधारकों को एक बोनस शेयर देने की सिफारिश की है. रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास सीडीएसएल के शेयर होंगे उन्हें शेयरहोल्डर्स, रेगुलेटरी अप्रूवल्स दूसरी मंजूरी के बाद  बोनस शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर के लिए पात्रता रखने वाले शेयरधारक तय करने के लिए जल्द ही कंपनी रिकॉर्ड डेट की घोषणा करेगी.   

पहली बार बोनस बांटेगी CDSL

सीडीएसएल के बोर्ड ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस इश्यू के लिए अभी रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं हुआ है. यह पहली बार है, जब सीडीएसएल अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस बांटने वाली है. शेयरहोल्डर्स के डीमैट खाते में इसे मंजूरी के दो महीने के भीतर यानी 1 सितंबर तक क्रेडिट कर दिया जाएगा. कंपनियां अपने फ्री रिजर्व का इस्तेमाल करते हुए बोनस शेयर जारी करती हैं और इससे प्रति शेयर आय यानी EPS के साथ-साथ पेड-अप कैपिटल बढ़ता है. चूंकि शेयरहोल्डर्स को ये शेयर बिना कोई पैसे दिए मिलते हैं तो इसे फ्री शेयर भी कहते हैं.

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पिछले साल 1 सितंबर 2023 को सीडीएसएल के शेयर 1107.35 रुपये के भाव पर थे. यह इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है. इस निचले स्तर से 10 महीने में यह 129 फीसदी से अधिक उछलकर 1 जुलाई 2024 को 2538.65 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है. मुनाफावसूली के चलते इस हाई से फिलहाल यह करीब 6 फीसदी डाउनसाइड है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

30 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

30 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago