✕

होम / बिजनेस / OLA के बुरे दिन! CCPA ने थमाया सेवा में कमी का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

OLA के बुरे दिन! CCPA ने थमाया सेवा में कमी का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

CCPA ने बेंगलुरु स्थित इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्यूफैक्चरर को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) इस समय बुरे दौर से गुजर रही है. कंपनी का स्टॉक अपने उच्च स्तर से करीब 43 फीसदी लुढ़क चुका है. उधर, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) भी तेजी से उसका मार्केट शेयर छीनती जा रही हैं. उधर, कंपनी के ऊपर लगातार खराब कस्टमर सर्विस के आरोप भी लग रहे हैं. इसके चलते हाल ही में कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच जुबानी जंग भी चली थी. अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी को कस्टमर की बढ़ती शिकायतों की वजह से अब कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है. यह नोटिस सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने भेजा है.

CCPA ने खराब सर्विस की हजारों शिकायतों पर लिया एक्शन

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी लिस्टिंग के बाद कमाल किया था. उसके शेयर 76 रुपये पर लिस्ट होकर 157.4 रुपये तक पहुंच गए थे. मगर, इसके बाद जो गिरावट शुरू हुई वह आज तक नहीं थमी है. अब बिजनेस टुडे ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि खराब सर्विस की हजारों शिकायतों पर एक्शन लेते हुए सीसीपीए (Central Consumer Protection Authority) ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. केंद्र सरकार की संस्था का यह कदम कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है. 

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर आ चुकी हैं 10,644 शिकायतें

CCPA के इस नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 की कई धाराओं का उल्लंघन किया है. इसमें खराब सर्विस, गलत विज्ञापन, अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस और कंज्यूमर राइट्स का उल्लंघन शामिल है. सीसीपीए ने कंपनी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है. जानकरी के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (Department of Consumer Affairs) द्वारा संचालित नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (National Consumer Helpline) पर कंपनी के खिलाफ पिछले एक साल में 10,644 शिकायतें आ चुकी हैं. इन सभी में ओला स्कूटर्स की खराब सर्विस का मसला ही उठाया गया है.

इन समस्याओं से जूझ रहे कस्टमर
 
कंपनी के ऊपर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाले स्कूटर बेचने का आरोप भी है. बुकिंग कैंसिल करने पर रिफंड देने में मुश्किल पैदा करना. सर्विस के बाद आने वाली समस्याओं और बैटरी एवं पार्ट्स से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं. विभाग की सचिव निधि खरे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सीसीपीए इस मामले में जांच कर रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि कंपनी इन मसलों का जल्द समाधान निकालेगी. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1915 पर इस तरह की कोई भी शिकायत की जा सकती है. इस मसले पर फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक ने चुप्पी साधी हुई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago