होम / बिजनेस / प्रेशर कूकर में आई इस खराबी पर आनलाइन ई कामर्स कंपनी पर लगा एक लाख का जुर्माना
प्रेशर कूकर में आई इस खराबी पर आनलाइन ई कामर्स कंपनी पर लगा एक लाख का जुर्माना
कंपनी पर BS स्टैंडर्ड को न फॉलो करने वाले सामान को बेचने का आरोप था. CCPA ने कंपनी से ऐसे 1033 प्रेशर कूकर भी बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है, जिनमें BS स्टैंडर्ड का पालन नहीं किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
लो क्वालिटी प्रेशर कूकर बेचने का मामला एक बार फिर सामने आया है. उपभोक्ता हितों के लिए काम करने वाली संस्था सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी सीसीपीए ने क्लाउडटेल के खिलाफ घटिया क्वालिटी का प्रेशर कूकर बेचने के आरोप में आदेश जारी किया है. कंपनी पर बीएस स्टैंडर्ड को न फॉलो करने वाले सामान को बेचने का आरोप था.सीसीपीए ने कंपनी से ऐसे 1033 प्रेशर कूकर भी बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है, जिनमें बीएस स्टैंडर्ड का पालन नहीं किया गया है. सीसीपीए ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल ई कॉमर्स कंपनी क्लाउडटेल पर अमेजन बेसिक स्टेनलेस स्टील लिड प्रेशर कूकर नाम की एक कंपनी अपना चार लीटर का प्रेशर कूकर सेल कर रही थी. जिसे एक उपभोक्ता ने खरीदा तो पाया कि उसमें प्रेशर बनने पर सीटी नहीं आती थी, जिसके बाद जब ये मामला सीसीपीए पहुंचा तो कंपनी के प्रोडक्ट में कमी पाई गई. QCO ने कंपनी का इंपोर्ट बंद कर दिया लेकिन बावजूद उसके क्लाउडटेल प्रेशर कूकर की सेलिंग करता रहा. कंपनी ने बीएस स्टैंडर्ड से नीचे के कोई 1033 प्रेशर कूकर बेचे. जिसके बाद उसके ऊपर एक लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई गई.
क्या सुनाई गई है सजा
सीसीपीए ने क्लाउडटेल को तुरंत ऐसे 1033 प्रेशर कूकरों को वापस बुलाने का आदेश जारी किया है. साथ ही उपभोक्ताओं को उनके पैसे वापस करने का भी निर्देश सुनाया गया है. यही नहीं कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वो इस कार्रवाई को करके 45 दिन के अंदर अपना जवाब सीसीपीए में दाखिल करे.
इससे पहले अमेजन िफ्रलपकार्ट पर भी हो चुकी है कार्रवाई
सीसीपीए इससे पहले सितंबर में फिलपकार्ट को भी घटिया क्वालिटी के बिना बीएस 4 स्टैंडर्ड वाले प्रेशर कूकर बेचने पर पेनल्टी लगाई थी. कंपनी ने उस वक्त सामने आए मामले में 598 प्रेशर कूकरों के ग्राहकों से उन्हें वापस मंगाकर उन्हें पैसा देने का निर्देश दिया था. इससे पहले अमेजन पर भी सीसीपीए कार्रवाई कर चुका है और अमेजन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है.
टैग्स