✕

होम / बिजनेस / IPhone बनाने की रेस में TATA की डील को CCI की हरी झंडी, पेगाट्रॉन में खरीदेगी बड़ी हिस्सेदारी

iPhone बनाने की रेस में TATA की डील को CCI की हरी झंडी, पेगाट्रॉन में खरीदेगी बड़ी हिस्सेदारी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया का बड़ा हिस्सा खरीदने की मंजूरी दे दी. पेगाट्रॉन भारत में एप्पल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर सामान बनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट मिला है. कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने टाटा-पेगाट्रॉन इंडिया की डील को हरी झंडी दे दी है. अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया का बड़ा हिस्सा खरीदेगी. पेगाट्रॉन भारत में एप्पल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर सामान बनाती है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है. TEPL कंपनी बड़े ग्राहकों के लिए बहुत बारीकी से बनाए जाने वाले पुर्जे बनाने में माहिर है.

दो बार में बड़ा हिस्सा खरीदेगी TEPL

सीसीआई ने अपने बयान में कहा कि इस सौदे के तहत, टीईपीएल दो बार में पेगाट्रॉन इंडिया का बड़ा हिस्सा खरीदेगी. TEPL, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस (जिसे पहले विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) के नाम से जाना जाता था) के जरिए स्मार्टफोन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेवाओं (ईएमएस) बनाने की सेवा भी देती है. सीसीआई ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को टीईपीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी टीईएल कंपोनेंट्स के कारोबार उपक्रम को पेगाट्रॉन इंडिया को सौंपने की मंजूरी दे दी है.

अमेरिका, एशिया और यूरोपीय देशों में निर्यात करती है पेगाट्रॉन

नियामक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट में कहा, "आयोग ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (टीईपीएल) को पेगाट्रॉन इंडिया के कुछ शेयर खरीदने और टीईएल कंपोनेंट्स का बिजनेस पेगाट्रॉन इंडिया को सौंपने की मंजूरी दे दी है." पेगाट्रॉन इंडिया, पेगाट्रॉन कॉरपोरेशन की एक सब्सिडियरी कंपनी है. पेगाट्रॉन इंडिया, एप्पल इंक जैसे स्मार्टफोन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाओं के प्रावधान में लगी हुई है और अपने उत्पादों को उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोपीय देशों में निर्यात करती है.

आपको बता दें कि अप्रैल में, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में पेगाट्रॉन के कारखाने का ज़्यादातर हिस्सा खरीदने के लिए बातचीत कर रही थी. इससे पहले, नवंबर 2023 में, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बेंगलुरु में ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन की आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री को 12.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था.

भारतीय बाजार में टाटा की मजबूती

इस अधिग्रहण के जरिए टाटा ग्रुप Apple जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए अधिक प्रोडक्शन कैपेसिटी जुटाएगा. इससे भारतीय बाजार में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की संभावना है. इस लेन-देन से जुड़े सभी पहलू CCI के नियमानुसार तय किए गए हैं, जो बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को सुनिश्चित करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago