✕

होम / बिजनेस / CCI ने अल्ट्राटेक को इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण को दी मंजूरी, इतने करोड़ में हुई डील

CCI ने अल्ट्राटेक को इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण को दी मंजूरी, इतने करोड़ में हुई डील

नियामक ने अल्ट्राटेक से प्रस्तावित डील पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके दो सप्ताह से भी कम समय में यह मंजूरी दी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (ICL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. इस साल जुलाई की शुरुआत में अल्ट्राटेक सीमेंट ने 3,954 करोड़ रुपये की डील में प्रमोटर्स और उनके सहयोगियों से इंडिया सीमेंट्स में 32.72 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का एलान किया था. यह अधिग्रहण अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते दक्षिणी सीमेंट मार्केट, खासतौर पर तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया गया था. इसके अलावा उसने इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 3,142.35 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर का भी एलान किया था.

सीसीआई ने क्या कहा?

सीसीआई ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित लेनदेन में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड की 32.72 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है. यह अधिग्रहण इंडिया सीमेंट और श्री शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह के सदस्यों से किया जाएगा. इसके अलावा, निष्पक्ष व्यापार नियामक ने अल्ट्राटेक सीमेंट को खुली पेशकश के जरिए इंडिया सीमेंट्स की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 26 प्रतिशत तक अधिग्रहण करने की भी मंजूरी दे दी है. बता दें कि सीसीआई को अगर लगता है कि किसी विलय या अधिग्रहण से भारत में बाजार प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, तो वह सीसीआई अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहता है.

सीसीआई से मिला था नोटिस

इस महीने की शुरुआत में अल्ट्राटेक सीमेंट को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में सीसीआई से नोटिस मिला था. अल्ट्राटेक सीमेंट ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से नोटिस मिला है. अल्ट्राटेक ने कहा, "कंपनी को कंपटीशन एक्ट 2002 के सेक्शन 29 (1) के तहत भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है. कंपनी इसका जवाब देगी." ग्रे सीमेंट का दक्षिणी बाजार, जहां इंडिया सीमेंट्स मुख्य रूप से काम करती है, अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और फ्रेगमेंटेड है, जहां 35 से अधिक ग्रे सीमेंट मैन्युफैक्चरर मौजूद हैं.

अडानी समूह से बढ़ रही टक्कर 

गौतम अडानी समूह से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अल्ट्राटेक सीमेंट को अपनी बाजार बढ़त को मजबूत करने में मदद मिलेगी. बता दें कि अडानी समूह ने अपने सीमेंट परिचालन का एक इकाई के तहत एकीकरण करने के लिए सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट का अंबुजा सीमेंट्स में विलय करने की घोषणा की है. बता दें कि हाल ही में अंबुजा ने ओरिएंट में 46.8% इक्विटी हासिल करने के लिए ओरिएंट सीमेंट्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, अंबुजा की यह डील 8,100 करोड़ रुपये की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago