होम / बिजनेस / CBI ने मारा Jet Airways के ठिकानों पर छापा, जानिये क्या है पूरा मामला?
CBI ने मारा Jet Airways के ठिकानों पर छापा, जानिये क्या है पूरा मामला?
CBI ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, पत्नी अनीता और पूर्व डायरेक्टर गौरांग आनंद शेट्टी के घरों और ऑफिसों पर छापे मारकर जांच की है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत की प्रमुख जांच एजेंसी CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने हाल ही में जेट एयरवेज (Jet Airways) और उसके फाउंडर नरेश गोयल के मुंबई स्थित 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. CBI द्वारा यह छापेमारी एक बैंक फ्रॉड केस की जांच के तहत की गयी है. CBI ने नरेश गोयल के घर और जेट एयरवेज के मुंबई स्थित ऑफिस पर कैनरा बैंक (Canara) में 538 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड के आरोप के तहत छापेमारी की है.
कहां-कहां पड़ा छापा?
CBI ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता और एयरलाइन के पूर्व डायरेक्टर गौरांग आनंद शेट्टी के घरों और ऑफिसों पर छापे मारकर जांच की है. कैनरा बैंक द्वारा एक कंप्लेंट किये जाने के बाद CBI द्वारा यह कदम उठाया गया था. एजेंसी के अधिकारीयों ने मीडिया को बताया है कि कैनरा बैंक द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर ही जेट एयरवेज, नरेश गोयल समेत अन्य लोगों पर 538 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप लगाया गया है और कंप्लेंट भी दर्ज कर ली गयी है.
अभी उभर रही है कंपनी
इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि अन्य आरोपों के साथ ही इन लोगों पर फंड्स को डाइवर्ट करने के आरोप भी लगाए गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) द्वारा जेट एयरवेज कंपनी की इनसोलवेंसी के दौरान Jalan Kalrock Consortium के द्वारा बोली लगाकर इस नीलामी को जीत लिया गया था और कंपनी अभी भी इस मामले से रिकवरी कर रही है.
यह भी पढ़ें: ITC ने 175 करोड़ रुपये में इस कंपनी में खरीदी 39 फीसदी हिस्सेदारी
टैग्स