✕

होम / बिजनेस / CAST AI ने की भारत में रणनीतिक विस्तार की घोषणा, बेंगलुरु में खोला अपना नया ऑफिस

CAST AI ने की भारत में रणनीतिक विस्तार की घोषणा, बेंगलुरु में खोला अपना नया ऑफिस

बेंगलुरु में नया ऑफिस भारत की कंपनियों को क्लाउड खर्च कम करने, एप्लिकेशन की परफॉर्मेंस सुधारने और DevOps की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Kubernetes ऑटोमेशन में लीडिंग प्लेटफॉर्म CAST AI ने भारत में अपना विस्तार करने की घोषणा की है. कंपनी ने बेंगलुरु में अपना नया ऑफिस खोला है. यह कदम भारतीय बाजार में CAST AI की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में अपने विस्तार की महत्वाकांक्षा को जाहिर करता है. 

भारत में Kubernetes का तेजी से बढ़ता उपयोग और यहां के डेवलपर्स और DevOps समुदायों की उन्नति ने भारत को CAST AI की वैश्विक वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना दिया है. भारत में 6Sense, ShareChat और Yubi जैसी कंपनियों की मांग बढ़ने से कंपनी को क्लाउड लागत कम करने और संचालन कुशलता में सुधार के लिए अपने समाधान उपलब्ध कराने का प्रोत्साहन मिला है.  

बेंगलुरु में स्थानीय ऑफिस स्थापित कर, CAST AI का लक्ष्य है:  
1. Kubernetes समुदाय के साथ गहरा जुड़ाव. 
2. क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाकर समाधान अपनाने में तेजी.  
3. ग्राहकों को बेहतर और स्थानीय समर्थन.
4. वैश्विक कार्यबल का निर्माण और भारत के टॉप टैलेंट का लाभ उठाना.  

CAST AI के सह-संस्थापक और CPO लॉरेंट गिल ने कहा कि हम बेंगलुरु में ऑफिस खोलकर क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं. भारत में क्लाउड-नेटिव और AI में बहुत इनोवेशन हो रहा है, और हम इस तेज़ी से बढ़ते टेक कम्युनिटी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं. यह विस्तार हमें भारतीय उद्यमों को क्लाउड-नेटिव युग में सफल होने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करने में मदद करेगा. 

CAST AI के भारतीय ग्राहकों में Fintech, Financial Services, Retail, Ecommerce और EduTech क्षेत्रों में अग्रणी कंपनियां शामिल हैं, ये कंपनियां अपने क्लाउड खर्चों को कम करने, एप्लिकेशन प्रदर्शन में सुधार करने और DevOps टीम की उत्पादकता बढ़ाने के लिए CAST AI का उपयोग करती हैं.

6Sense के VP प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग आदित्य चंद्रा ने कहा कि CAST AI हर उस कंपनी के लिए बेहतरीन समाधान है, जो Kubernetes का उपयोग करती है. यह प्लेटफॉर्म न केवल लागत का गहराई से विश्लेषण करता है, बल्कि ऑटोमेशन फीचर्स का एक शानदार सेट प्रदान करता है जिससे हमने प्रभावशाली बचत की.  

ShareChat के सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर जेनसन सी.एस. ने कहा कि CAST AI की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान इम्प्लीमेंटेशन है, जिससे तुरंत फायदा मिलता है. इसके ऑटोमेशन फीचर्स ने हमारे संचालन को सरल बनाया और हमारी टीम को तेजी से काम करने में मदद की. ग्राहक समर्थन अद्भुत है, जैसे हमारी अपनी SRE टीम हो.

Yubi के VP इंजीनियरिंग विवेक श्रीकांतन ने कहा कि CAST AI ने हमें डेवलपर अनुभव को बेहतर बनाने, इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑप्टिमाइज़ करने और हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतर उत्पाद देने पर ध्यान केंद्रित करने का मौका दिया. उनका ग्राहक समर्थन बहुत ही उत्कृष्ट है, जो किसी भी समस्या को जल्दी सुलझा देता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago