✕

होम / बिजनेस / देश की इस दिग्गज IT कंपनी के को-फाउंडर सहित 18 लोगों के खिलाफ SC/ST मामले में केस दर्ज!

देश की इस दिग्गज IT कंपनी के को-फाउंडर सहित 18 लोगों के खिलाफ SC/ST मामले में केस दर्ज!

Infosys के को-फाउंडर सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन सहित 18 लोगों के खिलाफ सोमवार को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के पूर्व निदेशक बलराम व अन्य 16 लोगों के खिलाफ सोमवार यानी 27 जनवरी, 2025 को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में 71वें शहर सिविल एवं सत्र अदालत (सीसीएच) के निर्देशों के आधार पर सदाशिव नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. आइए जानते हैं आखिर ये शिकायत किसने दर्ज कराई और ये पूरा मामला क्या है?

शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायतकर्ता दुर्गप्पा, जोकि आदिवासी बोवी समुदाय से हैं, वह भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में एक संकाय सदस्य थे. उन्होंने दावा किया कि 2014 में उसे हनी ट्रैप में झूठा फंसाया गया और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्हें जातिवादी गालियां और धमकियां दी गईं. इस मामले में अन्य आरोपियों में गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या विश्वेश्वरैह, हरि केवीएस, दासप्पा, बलराम पी, हेमलता मिशी, चट्टोपाध्याय के, प्रदीप डी सावकर और मनोहरन शामिल हैं.

गोपालकृष्णन को 2011 में मिला था पद्म भूषण सम्मान
इंफोसिस के सह-संस्थापकों में से एक क्रिस गोपालकृष्णन ने 2011 से 2014 तक इंफोसिस के वाइस चेयरमैन और 2007 से 2011 तक इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य किया. गोपालकृष्ण के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें 2013-14 के लिए भारत के शीर्ष उद्योग चैंबर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष चुना गया था और जनवरी 2014 में दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सह-अध्यक्षों में से एक के रूप में कार्य किया था. जनवरी 2011 में भारत सरकार ने गोपालकृष्णन को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया.

IIT से फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री
क्रिस गोपालकृष्णन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. क्रिस इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियर्स (INAE) के फेलो और इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (IETE) ऑफ इंडिया के मानद फेलो हैं.
 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

6 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago