✕

होम / बिजनेस / Cars24 में हुई छंटनी, करीब 200 कर्मचारियों की गई नौकरी, इस वजह से चली जॉब पर कैंची

Cars24 में हुई छंटनी, करीब 200 कर्मचारियों की गई नौकरी, इस वजह से चली जॉब पर कैंची

Cars24 ने 200 कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी के को-फाउंडर विक्रम चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है. पिछले साल भी 30 स्टार्टअप्स ने 9000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्‍टार्टअप्‍स द्वारा कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला जारी है. अब पुरानी कारों की खरीद-फरोख्‍त में लगी कंपनी Cars24 ने छंटनी की है. कार्स24 ने अपने कई विभागों से 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है. गौरतलब है कि पिछले साल भी 30 के लगभग स्टार्टअप्स ने 9000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. इनमें से 60 फीसदी ने कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी की थी. कार्स24 को SoftBank से भी फंडिंग हासिल हुई है. कंपनी का कहना है कि छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों को आउटप्लेसमेंट सर्विसेज के साथ-साथ सेवरेंस पैकेज (severance) भी दिया जा रहा है.

को-फाउंडर ने की छंटनी की पुष्टि

Cars24 के को-फाउंडर विक्रम चोपड़ा ने इस छंटनी की पुष्टि की है. विक्रम चोपड़ा ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है. उनका कहना है कि कंपनी में रिस्ट्रिक्चिंग गतिविधि के चलते विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. चोपड़ा ने लिखा, , “पिछले कुछ हफ्तों में, हमें विभिन्न फंक्शंस में अपने लगभग 200 साथियों से अलग होने का कठिन निर्णय लेना पड़ा है.” चोपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कुछ परियोजनाओं ने उम्‍मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दिया, जिसके परिणामस्‍वरूप कुछ पदों पर जल्‍दबाजी में भर्ती करनी पड़ी.

चोपड़ा ने लिखा, ‘हम हमेशा तेज चलने में विश्वास रखते आए हैं. हम हमेशा ही कुछ बड़ा बनाने के लिए कोशिश करते आए हैं. लेकिन कड़वी सच्चाई यह भी है बिना क्लियरिटी के स्पीड बहुत मंहगी पड़ती है. और जब गणित आगे कुछ न जोड़े तो इसे री-सेट करने का काम हमारा है.’

निवेशकों की फिर बढ़ी दिलचस्पी

इसी वक्त इस क्षेत्र में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ रही है. कार्स 24 की कॉम्पिटीटर स्पिनी ने हाल ही में 13.1 करोड़ डॉलर का बड़ा फंडिंग राउंड पूरा किया है. हाल ही में कार्स24 ने भारत के सबसे बड़े ऑटोमोटिव फोरम टीम-बीएचपी को खरीदा था. कंपनी ने हाल ही में डीलरशिप और ओईएम के लिए एक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म लॉन्च करके नई कार के मार्केट में कदम रखा था.

2015 में हुई थी Cars24 की शुरूआत

विक्रम चोपड़ा, रुचित अग्रवाल, गजेंद्र जांगिड़ और मेहुल अग्रवाल द्वारा 2015 में स्थापित Cars24 पुरानी कारों को खरीदने और बेचने के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है. इस साल की शुरुआत में स्टार्टअप ने ‘नई कारों’ के बाजार में भी कदम रखा था. अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने घरेलू ऑटोमोटिव फोरम Team-BHP का अधिग्रहण किया था. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

55 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें