✕

होम / बिजनेस / CareEdge ने बढ़ाई Jindal Stainless की रेटिंग, शेयरों में हुई वृद्धि!

CareEdge ने बढ़ाई Jindal Stainless की रेटिंग, शेयरों में हुई वृद्धि!

इस साल की शुरुआत से अभी तक शेयरों का प्रदर्शन देखें तो कंपनी के शेयरों में 83.83% की वृद्धि देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्टेड कंपनी जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. इसके साथ ही भारत की अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयरएज (CareEdge) ने कंपनी के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इसकी रेटिंग में भी बदलाव किया है. जिंदल स्टेनलेस भारत के अग्रणी स्टेनलेस स्टील निर्माताओं में से एक है. 

शेयरों में आया उछाल
खबर लिखे जाने तक जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के शेयरों में लगभग 0.19% का उछाल देखने को मिला था जिसके बाद कंपनी का स्टॉक 466 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया था. अगर पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो इनमें 8.31% की गिरावट दर्ज की गई है. वहीँ अगर इस साल की शुरुआत से अभी तक शेयरों का प्रदर्शन देखें तो कंपनी के शेयरों में 83.83% की वृद्धि देखने को मिली है और पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक के शेयरों में 260.46% की वृद्धि देखने को मिली है. 

CareEdge ने बढ़ाई रेटिंग
भारत की अग्रणी रेटिंग एजेंसी केयरएज (CareEdge) ने जानकारी दी है कि एजेंसी द्वारा जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) की रेटिंग में इजाफा किया गया है. एजेंसी द्वारा पहले कंपनी को AA-/स्टेबल (AA-/Stable) रेटिंग दी थी लेकिन अब इस रेटिंग में सुधार करते हुए इसे AA/स्टेबल (AA Stable) कर दिया है. इस मौके पर जिंदल स्टेनलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अभ्युदय जिंदल ने कहा कि केयरएज द्वारा रेटिंग में किये गये इजाफे के पीछे समय और स्थिति के अनुसार कंपनी के ऑपरेशंस और प्रॉफिट के प्रदर्शन में हुए बदलाव मौजूद हैं और रेटिंग में हुई बढ़त के पीछे एंड-टू-एंड सतत सोल्यूशंस प्रदान करने की हमारी कोशिशें भी मौजूद हैं. वैल्यू एडेड उत्पादों की वृद्धि पर हमारे ध्यान के साथ-साथ घरेलु और एक्सपोर्ट मार्केटों में शिफ्ट होने की हमारी फ्लेक्सिबिलिटी की वजह से कंपनी को इंडस्ट्री की विपरीत परिस्थितियों में भी स्थिर बने रहने में मदद मिली है. 

क्यों बढ़ाई रेटिंग?
केयरएज ने एजेंसी द्वारा जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) की रेटिंग में किये गए बदलाव के बारे में जानकारी दी है. एजेंसी ने बताया है कि कंपनी की सेल्स की मात्रा लगातार बढ़ रही है और साथ ही पिछले दो सालों के दौरान कंपनी के प्रति टन PBIDT (प्रॉफिट बिफोर इंटरेस्ट, लीज रेंटल्स, डेप्रिसिएशन और टैक्सेशन) में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इन्हीं सभी कारकों को देखते हुए एजेंसी द्वारा कंपनी की रेटिंग में वृद्धि की गई है. 
 
यह भी पढ़ें: Canada-India Tension के बीच Aditya Birla में हिस्सा तलाश रही ये कैनेडियन कंपनियां!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago