होम / बिजनेस / Capgemini ने की बड़ी डील, HDL Design House को बनाया अपना

Capgemini ने की बड़ी डील, HDL Design House को बनाया अपना

दिग्गज आईटी कंपनी कैपजेमिनी ने अपनी चिप क्षमताओं का विस्तार करने के लिए एक बड़ी डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कैपजेमिनी (Capgemini) ने अपनी सिलिकॉन इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करने के लिए HDL डिजाइन हाउस (HDL Design House) के अधिग्रहण की घोषणा की है. एचडीएल डिजाइन हाउस यूरोप में सिलिकॉन डिजाइन और वेरीफिकेशन सर्विसेज का एक प्रमुख इंडिपेंडेंट प्रोवाइडर है. इस अधिग्रहण से कैपजेमिनी की स्थिति सिलिकॉन सर्विसेज के इंटेलीजेंट इंडस्ट्री रिवोल्यूशन के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में मजबूत होगी. बता दें कि कैपजेमिनी फ्रांस की दिग्गज IT कंपनी है, जिसका मुख्य मुकाबला TCS और Infosys के साथ है.

इस तरह मिलेगा फायदा
इस अधिग्रहण से कैपजेमिनी को 300 बेहतरीन इंजीनियरों की टीम भी मिलेगी. दरअसल, 2001 में स्थापित और बेलग्रेड (सर्बिया) में मुख्यालय वाले HDL डिजाइन हाउस में लगभग 300 उच्च कुशल इंजीनियरों की टीम काम करती है, जिनके पास कई उद्योगों के लिए उन्नत कस्टम चिप डिजाइन प्रदान करने का पर्याप्त अनुभव है. डील फाइनल होने के चलते ये टीम अब कैपजेमिनी की हो जाएगी. एक स्ट्रेटेजिक बिजनेस और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में, कैपजेमिनी इंडस्ट्री लीडर्स के लिए उत्पादों, सॉफ्टवेयर, डेटा और सेवाओं के कन्वर्जन्स को सक्षम बनाती है. यह अधिग्रहण कैपजेमिनी को यूरोप में अपनी सेमीकंडक्टर उपस्थिति को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने देगा, जो इस रणनीतिक उद्योग के लिए एक प्रमुख गंतव्य है. 

50 से ज्यादा देशों में मौजूदगी
एचडीएल डिजाइन हाउस के अध्यक्ष और सीईओ Predrag Markovic ने इस डील पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत की तरह है. उन्होंने कहा कि करीब 22 सालों तक निर्बाध रूप से सिलिकॉन डिजाइन और वेरीफिकेशन सर्विसेज प्रदान करने के बाद हम इस बदलाव को लेकर रोमांचित हैं. क्योंकि हम एक महत्वपूर्ण वैश्विक और बहु-विषयक संगठन का हिस्सा बन जाएंगे. वहीं, कैपजेमिनी की बात करें, तो यह एक दिग्गज आईटी कंपनी है, जिसके 50 से अधिक देशों में 350,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. 55 सालों की विरासत वाली इस कंपनी ने 2022 में 22 बिलियन यूरो का वैश्विक राजस्व प्राप्त किया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें