✕

होम / बिजनेस / Canara बैंक की हिस्सेदारी वाली AMC ला रही IPO, बेचे जाएंगे 2.59 करोड़ शेयर

Canara बैंक की हिस्सेदारी वाली AMC ला रही IPO, बेचे जाएंगे 2.59 करोड़ शेयर

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, बढ़ती AUM और अनुभवी प्रमोटरों की भागीदारी, Canara Robeco AMC के IPO को निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केनरा बैंक (Canara Bank) की हिस्सेदारी वाली देश की जानी-मानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी Canara Robeco Asset Management Company (AMC) जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास आवश्यक ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स दाखिल कर दिए हैं. यह इश्यू पूरी तरह से प्रमोटर्स द्वारा शेयरों की बिक्री (Offer for Sale) पर आधारित होगा. आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी प्लानिंग?

4.98 करोड़ शेयरों की होगी बिक्री

सेबी के पास दाखिल DRHP (Draft Red Herring Prospectus) के अनुसार, इस IPO के तहत कुल 4.98 करोड़ रुपये इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. इस बिक्री में किसी भी तरह का नया इश्यू शामिल नहीं है, यानी इससे मिलने वाली राशि कंपनी को नहीं, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी.

केनरा बैंक बेचेगा 2.59 करोड़ शेयर

IPO के तहत Canara Bank अपनी 2.59 करोड़ और Orix Corporation Europe N.V. (पूर्व में Robeco Group) अपनी 2.39 करोड़ रुपये शेयरों की हिस्सेदारी बेचेगा. वर्तमान में Canara Robeco AMC में केनरा बैंक की 51% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 49% शेयर Orix Corporation के पास हैं.

कंपनी को नहीं मिलेगा फंड

यह इश्यू पूरी तरह से OFS आधारित है, इसलिए Canara Robeco AMC को इससे कोई पूंजी प्राप्त नहीं होगी. इश्यू से मिली राशि पूरी तरह से शेयर बेचने वाले प्रमोटरों के पास जाएगी. इश्यू के लिए SBI Capital Markets, Axis Capital, और JM Financial को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि AZB & Partners को कानूनी सलाहकार की भूमिका दी गई है.

1993 में हुई थी कंपनी की स्थापना

Canara Robeco AMC की स्थापना 1993 में हुई थी. यह एक जॉइंट वेंचर है जिसमें केनरा बैंक और Orix Corporation Europe N.V. की हिस्सेदारी क्रमशः 51:49 के अनुपात में है. दिसंबर 2024 तक, कंपनी 12 इक्विटी स्कीम, 10 डेट स्कीम और 3 हाइब्रिड स्कीम समेत कुल 25 स्कीम्स का प्रबंधन कर रही थी. कंपनी की Quarterly Average AUM (QAAUM) 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

Canara Robeco AMC ने हाल के वर्षों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने की अवधि में कंपनी ने 149 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 40.3% अधिक था. मार्च 2024 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 91.1% की तेज़ बढ़त के साथ 151 करोड़ रुपये रहा. इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 318 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल 55.5% की वृद्धि को दर्शाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें