होम / बिजनेस / इन गर्मियों में मिलेगा “द ग्रेट इंडियन टेस्ट”, Pepsi और Coke को टक्कर देने आया Campa

इन गर्मियों में मिलेगा “द ग्रेट इंडियन टेस्ट”, Pepsi और Coke को टक्कर देने आया Campa

RCPL (रिलायंस कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड) ने आज घोषणा कर बताया कि प्रतिष्ठित कोल्ड-ड्रिंक ब्रैंड Campa की जल्द ही वापसी होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

RRVL (रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड) की सब्सिडियरी और FMCG (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर्स गुड्स) शाखा RCPL (रिलायंस कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड) ने आज घोषणा कर बताया कि प्रतिष्ठित कोल्ड-ड्रिंक ब्रैंड Campa की जल्द ही वापसी होने वाली है. कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि Campa के शुरूआती पोर्टफोलियो में Campa Cola, Campa Lemon और Campa Orange जैसी शानदार कोल्ड-ड्रिंक्स शामिल होंगी. 

भारतीय उत्पादों का रखा गया है विशेष ध्यान
इस ब्रैंड के लॉन्च के साथ-साथ कंपनी की भारतीय प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने की रणनीति को भी ध्यान में रखा गया है. कंपनी भारतीय उत्पादों को लॉन्च करना चाहती है क्योंकि इनके पास शानदार विरासत के साथ-साथ इनका एक अलग और नया फ्लेवर भी होता है जिसकी बदौलत यह प्रोडक्ट्स भारतीय कंज्यूमर्स से बहुत ही गहरी तरह से जुड़ जाते हैं. इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के साथ-साथ RCPL ने अपने विविधता से भरे FMCG पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया है. इस पोर्टफोलियो में Sosyo Hajoori के हेरिटेज ब्रैंड्स के साथ-साथ Lotus Chocolates की मिठाइयां और श्रीलंका के प्रमुख बिस्किट ब्रांड Maliban का नाम भी शामिल है. 

Campa से जुड़ पाएगी नयी व पुरानी जनरेशन
कंपनी ने कहा कि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से शुरू होने वाली इन कोल्ड-ड्रिंक्स के माध्यम से कंपनी भारतीय कंज्यूमर्स को अछि क्वालिटी के प्रोडक्ट्स कम कीमत पर उपलब्ध करवाना चाहती है. इस मौके पर RCPL के प्रवक्ता ने कहा – Campa को नए अवतार में रिलीज करके हम अलग-अलग जनरेशन में मौजूद कंज्यूमर्स को इस प्रतिष्ठित ब्रैंड से जोड़ना चाहते हैं और साथ ही पेय पदार्थों के क्षेत्र में एक नयी ऊर्जा भी लाना चाहते हैं. जहां परिवार के वृद्धजनों को असली Campa ब्रैंड का जबरदस्त टेस्ट और उससे जुड़ी बातें याद रहेंगी, वहीं युवा पीढ़ी इस नए Campa के रिफ्रेशिंग टेस्ट को याद रखेंगे. 

भारतीय कंज्यूमर्स को मिलेगा “द ग्रेट इंडियन टेस्ट”
RCPL ने कहा कि, जबरदस्त विरासत के साथ इन गर्मियों में Campa भारतीय कंज्यूमर्स को “द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का अनुभव प्रदान करने के लिए आ रहा है. Campa रेंज के अन्दर कुल 5 साइज प्रदान किये जायेंगे जिन्हें अलग-अलग स्थितियों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा. आपको बता दें, पिछले साल RRVL ने कुल 1,99,704 करोड़ रुपयों का टर्नओवर हासिल किया था और कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 7,055 करोड़ रुपये था. 
 
यह भी पढ़ें: Lenskart यहां से जुटाएगा $500 मिलियन  का फंड, जानिए क्‍या है पूरी डील ?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago