होम / बिजनेस / मुश्किलों में इजाफा: इस बड़े संगठन ने कारोबारियों को दी सलाह, 'Paytm न करो'

मुश्किलों में इजाफा: इस बड़े संगठन ने कारोबारियों को दी सलाह, 'Paytm न करो'

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम यूजर्स कई तरह की आशंकाओं में घिर गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ वक्त पहले तक 'Paytm करो' कहने वाले अब पेटीएम से दूरी बनाने में लग गए हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बड़े एक्शन ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. कंपनी के शेयरों में तो सुनामी चल ही रही है. अब व्यापारी भी पेटीएम के इस्तेमाल से कतराने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कारोबारियों को सलाह देते हुए कहा है कि बिजनेस से जुड़े लेन-देन के लिए Paytm दूसरे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें. इसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में पेटीएम यूजर्स की संख्या में बड़ी गिरावट आ सकती है.

दिक्कतों का दिया हवाला
RBI की तरफ से पेटीएम पर लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के मद्देनजर CAIT ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रिजर्व बैंक की कार्रवाई को लेकर देश में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट करना चाहिए. कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि बड़ी तादाद में छोटे-बड़े व्यापारी, विक्रेता, हॉकर Paytm के जरिए पैसों का लेन-देन करते हैं. ऐसे में RBI की कार्रवाई से उन्हें वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में पेटीएम के बजाय किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना उचित रहेगा.

ED भी कर सकती है जांच
हाल ही में पेटीएम मामले में रिवेन्यु सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा (Revenue Secretary Sanjay Malhotra) में स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि फंड की हेराफेरी का कोई नया आरोप पाया गया, तो फाइनेंशियल क्राइम से लड़ने वाली एजेंसी ED पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जांच करेगी. RBI पहले ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए जमा स्वीकारने, फंड ट्रांसफर करने और लोन देने से प्रतिबंधित कर चुका है. ऐसे में लाइसेंस रद्द करना Paytm के लिए बड़ा झटका होगा. रिवेन्यु सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगर RBI द्वारा पेटीएम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई नया आरोप लगाया जाता है, तो देश के कानून के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इसकी जांच की जाएगी. 

लाइसेंस पर लटकी तलवार!
यह भी कहा जा रहा है कि RBI अब Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द करने के बारे में सोच रहा है. ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द करने का फैसला अगले महीने की शुरुआत में लिया जा सकता है. 29 फरवरी 2024 तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने सभी लेनदेन बंद करने को कहा गया है. इस बीच, Paytm ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश तेज कर दी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटीएम UPI हैंडल और QR कोड को दूसरे बैंकों के साथ ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है. इसके लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक बैठक भी हुई है. सूत्रों का कहना है कि Paytm द्वारा फिलहाल ICICI या HDFC जैसे अन्य बैंकों में यूपीआई हैंडल और क्यूआर कोड ट्रांसफर करने के लिए NPCI के साथ बातचीत की जा रही है. अगले 3-4 दिनों में इस पर कोई फैसला हो सकता है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

39 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

39 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago