होम / बिजनेस / आस्था के प्रतीक Ram Mandir से कारोबारियों की आर्थिक सेहत को मिलेगा बूस्ट!

आस्था के प्रतीक Ram Mandir से कारोबारियों की आर्थिक सेहत को मिलेगा बूस्ट!

कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या का भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं है, यह देशभर में 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कारोबार का जरिया भी बनने जा रहा है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पीएम मोदी की मौजूदगी में 22 जनवरी 2024 को होना है. इस कार्यक्रम के लिए देशभर से बड़ी संख्या में रामभक्तों के पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, 22 जनवरी को केवल उन्हें ही प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निमंत्रण भेजा गया है. फिर भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देशभर में 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो सकता है.

एक जनवरी से चलेगा अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स में कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT के हवाले से बताया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर में 50,000 करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान है. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर 1 जनवरी से अभियान चलाया जाएगा. इसका बिजनेस का भी बड़ा अवसर दिखाई दे रहा है और उम्मीद है कि जनवरी में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होगा.

ये भी पढ़ें - क्या Mumbai से Ayodhya के लिए शुरू हो रही है IndiGo की फ्लाइट?

इनकी डिमांड सबसे ज्यादा
CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल ने बताया कि देश के सभी बाजारों में भगवान राम से जुड़ी वस्तुओं की भारी मांग देखी जा रही है. इनमें मुख्यतौर पर श्री राम ध्वजा, श्री राम अंगवस्त्र, भगवान राम के चित्र वाली मालाएं, लॉकेट, कीरिंग, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के मॉडल के चित्र और श्रीराम लिखे कड़े आदि शामिल हैं. इसके साथ ही राम मंदिर के मॉडल की भी भारी डिमांड है. इस डिमांड ने बड़ी संख्या में स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी दिलाया है. खंडेलवाल के मुताबिक, ऐसे कुर्ते, टी-शर्ट एवं दूसरे कपड़ों की भी काफी मांग देखने को मिल रही है, जिस पर राम मंदिर के मॉडल की हाथ से कढ़ाई या फिर छपाई हो. 

इन्हें भी होगा काफी फायदा
22 जनवरी यानी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर में दिवाली मनाने का आह्वान किया गया है. इससे मिट्टी के दिये, रंगोली का सामान, फूल और लाइटिंग जैसे आइटम्स भी काफी डिमांड में रहने वाले हैं. जिसका सीधा मतलब है कि इससे जुड़े कारोबार में तेजी आएगी. साथ ही होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, स्टीकर से जुड़े कारोबारियों को भी अच्छा बिजनेस मिल रहा है. गौरतलब है कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. विपक्षी नेताओं, कारोबारियों के साथ बड़ी संख्या में साधू-संतों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.