✕

होम / बिजनेस / Semiconductor Plants पर कैबिनेट ने लिए बड़ा फैसला, TATA का खिल जाएगा चेहरा

Semiconductor Plants पर कैबिनेट ने लिए बड़ा फैसला, TATA का खिल जाएगा चेहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर प्लांट्स के 3 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 1.26 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले सेमीकंडक्टर प्लांट्स (Semiconductor Plants) के लिए तीन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिनमें से दो गुजरात और एक असम का है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन प्रस्तावों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान की PSMC द्वारा गुजरात के धोलेरा में शुरू किया जाने वाले भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब (Semiconductor Fab) भी शामिल है, जिस पर करीब 91,000 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा. 

इतनी होगी Fab की क्षमता
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (IT minister Ashwini Vaishnaw) ने आज यानी गुरुवार को बताया कि टाटा और PSMC गुजरात के धोलेरा (Dholera) में भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब बनाएंगी. इसकी क्षमता प्रति माह 50,000 वेफर्स की होगी. उन्होंने आगे कहा कि इस चिप फैब स्कीम से 26,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और लगभग 1 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.

इसे भी मिल गई मंजूरी
IT मिनिस्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को देश में सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने का अहम फैसला लिया है. पहला कमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप-ताइवान द्वारा धोलेरा में स्थापित किया जाएगा. साणंद में स्थापित होने वाले माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट के बाद अब धोलेरा में एक फैब तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही कैबिनेट ने असम में 27,000 करोड़ की लागत वाली टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट की सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट को भी मंजूरी दे दी है.  

यहां भी लगेगा प्लांट
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि CG पावर और जापान की रेनेसा गुजरात के साणंद में 7,600 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से प्रतिदिन 15 मिलियन चिप्स का उत्पादन करने वाला सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करेंगी. ये प्लांट अमेरिका की मेमोरी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन द्वारा स्थापित किए जा रहे 22,516 करोड़ रुपए के चिप असेंबली प्लांट के अतिरिक्त है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.