✕

होम / बिजनेस / Byju's के कर्मचारियों की जुबां पर फिलहाल बस यही बोल - थोड़ा मिला, थोड़े की जरूरत है

Byju's के कर्मचारियों की जुबां पर फिलहाल बस यही बोल - थोड़ा मिला, थोड़े की जरूरत है

कोरोना काल में बुलंदियों पर पहुंच चुकी बायजू फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) मुश्किल दौर से गुजर रही है. कंपनी के पास जरूरी खर्च के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं. इस बीच, खबर है कि बायजू ने कम सैलरी पाने वाले अपने 25% कर्मचारियों की पूरी सैलरी रिलीज कर दी है. जबकि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है और बैलेंस के लिए उन्हें अभी इंतजार करना होगा. बायजू के प्रबंधन ने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि वैकल्पिक कोष व्यवस्था के जरिए वेतन भुगतान किया गया है. 

पहले कही थी ये बात
हाल ही में बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा था कि हम अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहे हैं. राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक है. बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है. हालांकि, अब यह खबर सामने आई है कि कंपनी ने कम वेतन वाले कर्मचारियों को पूरा भुगतान कर दिया है. जबकि बड़ी सैलरी वालों को आंशिक भुगतान किया गया है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बैलेंस सैलरी कब तक मिल पाएगी. बता दें कि बायजू में 15000 के आसपास कर्मचारी हैं.

इसलिए बढ़ी मुश्किलें 
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 27 फरवरी के अपने आदेश में Byju's को निर्देश दिया था कि उसे राइट्स इश्यू से मिलने वाली रकम को एस्क्रो खाते में रखना होगा. इसका मतलब है कि कंपनी इस पैसे को तब तक नहीं निकाल सकती, जब तक ​कि पूरा मामला सुलझ नहीं जाता. बायजू पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रही है. फंड जुटाने की कोशिश के तहत ही कंपनी राइट्स इश्यू लेकर आई है. उसे उम्मीद थी कि इससे जो पैसा आएगा उसकी मदद से वो अपने दैनिक कामकाज को कुछ समय तक आसानी से चला पाएगी. लेकिन NCLT के आदेश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. अब जब तक NCLT में  चल रहे मामले का निपटारा नहीं हो जाता, राइट्स इश्यू का पैसा एस्क्रो खाते में ही रहेगा. 

निवेशक हैं नाराज
बायजू के चार निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ दमन और कुप्रबंधन का मुकदमा NCLT में दायर किया है. इन निवेशकों ने एनसीएलटी से कंपनी के संस्थापक बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है. साथ ही एक नया बोर्ड नियुक्त करने की गुहार भी लगाई है. पूरे मामले पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि राइट्स इश्यू से हासिल होने वाली रकम से कंपनी को अगले कुछ महीनों तक परिचालन जारी रखने में मदद मिल सकती ​थी, लेकिन अब मामला निपटने तक इस पैसे को नहीं निकाला जा सकेगा. हालांकि, बायजू रकम का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए एनसीएलटी से अनुरोध कर सकती है. एनसीएलटी ने उसे निर्देश दिया था कि राइट्स इश्यू से प्राप्त रकम को अलग एस्क्रो खाते में रखा जाना चाहिए और इसे मामला सुलझने तक नहीं निकाला जाना चाहिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.