होम / बिजनेस / Byju's को लगा जोर का झटका, कर्ज चुकाने के लिए अब नहीं कर पाएगी ये काम!

Byju's को लगा जोर का झटका, कर्ज चुकाने के लिए अब नहीं कर पाएगी ये काम!

एडटेक यूनिकॉर्न Byju's के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. कर्ज चुकाने के लिए कंपनी अपनी कुछ संपत्तियां बेचना चाहती थी, लेकिन अब वो भी मुमकिन नहीं हो सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) पिछले कुछ वक्त से मुश्किलों का सामना कर रही है. कैश की कमी से जूझ रही कंपनी अपनी सब्सिडरी कंपनियों को बेचने की संभावना तलाश रही है और बाहरी फंडिग जुटाने की कोशिश में भी है. इस बीच, एडटेक यूनिकॉर्न Byju's के लेंडर्स ने लोन के लिए गिरवी रखी संपत्तियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेंडर्स ने इन एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए रिस्क एडवायजरी फर्म क्रोल (Kroll) को जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल, बायजू के कर्जदाताओं को ऐसा करने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि कंपनी अपनी संपत्तियों को बेचने की योजना बना रही है. ऐसे में लोन डिफॉल्ट होने की स्थिति में लेंडर्स इन एसेट्स को जब्त नहीं कर पाएंगे.

इनका करने वाली थी सौदा
क्रोल को ग्रेट लर्निंग और बायजू की सिंगापुर इकाई को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मिली है. जिसका मतलब है कि ग्रेट लर्निंग की बिक्री की संभावनाओं पर फिलहाल के लिए विराम लगा है. पिछले महीने ही यह खबर सामने आई थी कि Byju's करीब दो साल पहले लिए गए 120 करोड़ डॉलर के टर्म लोन को चुकाने के लिए अपनी 2 प्रमुख एसेट्स बुक रीडिंग प्लेटफॉर्म 'एपिक' और 'ग्रेट लर्निंग' की बिक्री की योजना बना रही है. Byju's इन संपत्तियों का सौदा करके 80-100 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती थी.  

जारी है लागत में कटौती 
एडटेक यूनिकॉर्न Byju's ने सितंबर में लेंडर्स को छह महीने के भीतर ही पूरा लोन चुकाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें दिसंबर तक 30 करोड़ डॉलर का एकमुश्त भुगतान करने की बात कही गई थी. 'एपिक' और 'ग्रेट लर्निंग' की बिक्री से कंपनी को आर्थिक रूप से काफी मदद मिल सकती थी, लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर पाएगी. बता दें कि कंपनी लंबे समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे खास सफलता नहीं मिल पाई है. इस वजह से वो लागत में कटौती के लिए कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है. Byju's ने बेंगलुरु और दिल्ली NCR जैसे शहरों में अपने ऑफिस भी खाली कर दिए हैं.

बड़े पैमाने पर होगी छंटनी!
वहीं, रीस्ट्रक्चरिंग के चलते Byju's फिर से बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि इस बार कम से कम 4000 लोगों की नौकरी जा सकती है. बता दें कि Byju's पहले भी छंटनी कर चुकी है. कोरोना महामारी के दौर में कंपनी एकदम से आसमान पर पहुंच गई थी, लेकिन हालात सामान्य होने के साथ ही उसकी आर्थिक सेहत कमजोर होती गई. इसके अलावा, भी कंपनी और उसके फाउंडर कई वजहों से चर्चा में रहे हैं. कुछ दिन पहले आईं रिपोर्ट्स में कंपनी के बयान का भी जिक्र है. बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर Byju's का कहना है कि ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को आसान बनाने और लागात कम करने की योजना पर काम चल रहा है. बेहतर कैश फ्लो मैनेजमेंट के लिए बिजनेस को रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है और अब यह अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

15 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

15 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago